रोडवेज के समीप होटल विजय में ठहरा था युवक, मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस
वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में रोडवेज के समीप स्थित होटल विजय के एक कमरे में महाराष्ट्र निवासी युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही सिगरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
बताया गया कि महाराष्ट्र का रहने वाला युवक होटल विजय में ठहरा हुआ था। शुक्रवार को होटल के कमरे में उसका शव मिलने की सूचना से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का निरीक्षण करने के साथ ही होटल प्रबंधन से युवक के ठहरने से संबंधित जानकारी ली।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस युवक की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
जांच के दौरान पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। साथ ही होटल कर्मचारियों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।








Users Today : 34
Users Yesterday : 40