ट्रेन की चपेट में आने से भैस व चरवाहे की हुई दर्दनाक मौत

जंसा।स्थानीय थाना अंतर्गत सजोई गांव के पास भैंस को बचाने के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आने से 60 वर्षीय रामसागर उर्फ मंटू राजभर नामक चरवाहे तथा भैंस की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक रामसागर उर्फ मंटू राजभर की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामसागर राजभर रेलवे ट्रैक के किनारे अपनी भैंस को चरा रहे थे जिसके दौरान एक भैंस रेलवे ट्रैक पर चली गई। रामसागर राजभर ने देखा कि सामने से आ रही ट्रेन को देखकर दौड़ते हुए भैंस को रेलवे लाइन से हटाने का प्रयास कर रहे थे इस दौरान तेज रफ्तार में आ रही ट्रेन की चपेट में आने से भैंस सहित चरवाहा रामसागर उर्फ मंटू राजभर की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक को दो लड़का तथा एक लड़की है सभी विवाहित है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी सहित परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।








Users Today : 34
Users Yesterday : 40