बहनों ने भाइयों के कलाई पर राखी बांधकर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया रक्षाबंधन का पर्व
मिठाई एवं राखी की दुकानों से बाजार हुआ गुलजार,सड़क पर बढ़ी चहल-पहल

राजातालाब।ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को राजातालाब, कचनार, मोहनसराय , कनेरी, गंगापुर, शहावाबाद, दरेखु, जगतपुर, रोहनिया, अमरा, अखरी, बच्छाव, लठियां, काशीपुर, जगदेवपुर, भवानीपुर , पनियरा, शाहंशाहपुर, जख्खिनी, जयापुर, मरुई, भीमचंडी, पयागपुर, असवारी इत्यादि ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न गांव के बाजारों में रंग-बिरंगे राखी की दुकान एवं मिठाईयो की दुकानों से बाजार गुलजार रहा।बहनों ने अपने भाइयों को चंदन तिलक लगाते हुए माला पहनाकर उनके कलाई पर रंग-बिरंगे आकर्षक राखी बांधकर एवं मिठाई खिलाकर उनके लंबी उम्र की कामना करते हुए बड़े ही हर्षोल्लास के साथ भाई बहनों की अटूट प्यार की पर्व रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। जिसके दौरान परंपरागत भाइयों ने अपने बहनों की रक्षा हेतु संकल्प लिया। भाइयों ने बहनों को कपड़ा एवं नगद राशि उपहार स्वरूप में दिया। रक्षाबंधन त्यौहार के दौरान ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में रक्षाबंधन तथा मिठाई एवं कपड़ों की दुकान पर खरीदारों की भीड़ लगी रही। तथा सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ी रही जिसके दौरान विभिन्न चौराहों पर रह रह कर जाम भी लग जाती रही जिसमें वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।रक्षाबंधन एवं सावन की गीतों से गांव गुलजार रहा।








Users Today : 35
Users Yesterday : 40