Home » उत्तर प्रदेश » लखनऊ मंडल, उत्तर रेलवे | दिनांक 30.08.2026 *लखनऊ मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर खान-पान स्टालों का निरीक्षण*

लखनऊ मंडल, उत्तर रेलवे | दिनांक 30.08.2026 *लखनऊ मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर खान-पान स्टालों का निरीक्षण*

लखनऊ मंडल, उत्तर रेलवे | दिनांक 30.08.2026

*लखनऊ मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर खान-पान स्टालों का निरीक्षण*

यात्रियों को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे, लखनऊ श्री सुनील कुमार वर्मा के मार्गदर्शन एवं मंडल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चारु चंद सक्सेना एवम अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (स्वास्थ्य) डॉ. पंकज गोयल के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष अभियान के तहत खान-पान स्टॉलों की जांच की जा रही है।

दिनांक 29.08.2026 को देर शाम तक स्वास्थ्य निरीक्षकों द्वारा मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, अमेठी, उन्नाव एवं जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशनों पर स्थित खान-पान स्टॉलों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान खाद्य लाइसेंस, मेडिकल प्रमाण-पत्र, खाद्य स्टॉल की साफ-सफाई एवं स्वच्छता, खाद्य पदार्थों की एक्सपायरी तिथि तथा उचित भंडारण की जांच की गई। इस दौरान मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ के प्लेटफॉर्म संख्या-01 स्थित R.K. Food Products & Fast Food Unit, अमेठी के प्लेटफॉर्म संख्या-01 स्थित Refreshment Room तथा जौनपुर सिटी एवं उन्नाव के प्लेटफॉर्म संख्या-01 स्थित फूड स्टॉल का निरीक्षण किया गया।
आज दिनांक 30.08.2026 को आज अयोध्या कैट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 01 स्थित Refreshment Room का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सभी जांचे गए बिंदु संतोषजनक पाए गए। लखनऊ मंडल द्वारा यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खान-पान उपलब्ध कराने के लिए खाद्य इकाइयों की नियमित निगरानी एवं निरीक्षण जारी है।

(*समर्थ गुप्ता*)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक
उत्तर रेलवे, लखनऊ

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *