नाबालिग को बहला-फुसलाने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय की टीम ने किया खुलासा
मंडुआडीह। वरुणा जोन के थाना मण्डुवाडीह पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। थानाध्यक्ष मण्डुवाडीह दिगम्बर उपाध्याय के नेतृत्व में गठित टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है।
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन व अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर मु0अ0सं0 0308/2026 धारा 137(2), 87, 64(1), 142 BNS व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट से संबंधित दो अभियुक्तों को आज शाम करीब 4 बजे थाना परिसर से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त –
1. शहजादे पुत्र शमीम (23 वर्ष), सिधौरिया कॉलोनी, शिवदासपुर
2. अनिल कनौजिया पुत्र राजकुमार कनौजिया (23 वर्ष), सिधौरिया कॉलोनी, शिवदासपुर
घटना – 31 अगस्त को पीड़िता के भाई ने थाने पर तहरीर दी थी कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बहन घर से बिना बताए गायब है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर टीम गठित की और उ0नि0 सत्यानन्द यादव के साथ लगातार दबिश दी गई।
पुलिस टीम की तत्परता से नाबालिग को बरामद कर लिया गया है और दोनों आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।






Users Today : 38
Users Yesterday : 89