शिक्षक दिवस पर चन्द्रावती विशेष विद्यालय में शिक्षकों का हुआ सम्मान

सेवापुरी। शिक्षक दिवस के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त चन्द्रावती एजुकेशनल विशेष विद्यालय, मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र एवं पाठ्य सामग्री विकास एवं पुस्तकालय गोराई में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि रमेश सिंह प्रभारी/समन्वयक बचपन डे केयर सेन्टर ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण करने के उपरांत अमरावती पुरुषोत्तम राजकीय बहुउद्देशीय दिव्यांग विकास संस्थान खुशीपुर के शिक्षकों को अंग वस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।मुख्य अतिथि रमेश सिंह ने कहा कि शिक्षक ही दिव्यांग बच्चों के जीवन में नई रोशनी लाने का कार्य करते हैं। विशेष शिक्षकों का समर्पण और सेवा भावना समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर सौरभ सिंह, कमलेश सिंह, सोनी झा, अंशु पाल ,अनीता, किरन, रूपा, आलोक त्रिपाठी, प्रदीप उपाध्याय, विनोद मौर्य, सुनील कुशवाहा , रिंकू कमलेश आदि शिक्षक गण उपस्थित रहे।






Users Today : 51
Users Yesterday : 54