Home » उत्तर प्रदेश » एफएलएन प्रशिक्षण से नौनिहालों की मजबूत होगी बुनियाद द्वितीय बैच के समापन पर शिक्षकों को मिला संदेश, कक्षा-कक्ष में सीखी विधियों को लागू करने पर जोर नौगढ़ -चन्दौली

एफएलएन प्रशिक्षण से नौनिहालों की मजबूत होगी बुनियाद द्वितीय बैच के समापन पर शिक्षकों को मिला संदेश, कक्षा-कक्ष में सीखी विधियों को लागू करने पर जोर नौगढ़ -चन्दौली

एफएलएन प्रशिक्षण से नौनिहालों की मजबूत होगी बुनियाद

द्वितीय बैच के समापन पर शिक्षकों को मिला संदेश, कक्षा-कक्ष में सीखी विधियों को लागू करने पर जोर

नौगढ़ – चन्दौली। बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आयोजित एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरसी) प्रशिक्षण के द्वितीय बैच का समापन हुआ। अंतिम दिन आयोजित समापन समारोह में शिक्षकों में उत्साह नजर आया। खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने पर प्रतिभागी शिक्षकों को बधाई देते हुए प्रशिक्षण में सीखी विधियों को विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया।

खंड शिक्षा अधिकारी लालमणि कनौजिया ने कहा कि बच्चों के प्रारंभिक वर्षों की शिक्षा उनके पूरे शैक्षिक जीवन की नींव तैयार करती है। बच्चों में पढ़ने, लिखने और संख्या ज्ञान की बुनियादी समझ विकसित करना शिक्षकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एफएलएन प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को ऐसी शिक्षण विधियों से परिचित कराना है, जिनके माध्यम से बच्चों को सरल, सहज और गतिविधि आधारित तरीके से सीखने के अवसर मिल सकें।

उन्होंने शिक्षकों से कहा कि प्रशिक्षण में सीखी गई गतिविधियों, शिक्षण तकनीकों और नवाचारों को केवल प्रशिक्षण तक सीमित न रखें, बल्कि नियमित रूप से कक्षा-कक्ष में प्रयोग करें। बच्चों की रुचि और सीखने की गति के अनुरूप शिक्षण कार्य करने से उनके बुनियादी कौशल को बेहतर बनाया जा सकता है।

समापन अवसर पर एआरपी संजीव कुमार सिंह और अशोक कुमार ने प्रशिक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। संदर्भदाता संजय राम ने प्रशिक्षण के दौरान कराई गई गतिविधियों एवं शिक्षण विधियों को व्यवहार में अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें सीखने के लिए प्रेरित करें।

इस दौरान सहायक अध्यापक आशीष कुमार, राजू विश्वकर्मा, शिक्षामित्र रामकेश यादव समेत प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले शिक्षक उपस्थित रहे। प्रतिभागी शिक्षकों ने प्रशिक्षण के अनुभवों को उपयोगी बताते हुए सीखी गई विधियों को विद्यालयी शिक्षण कार्य में लागू करने का संकल्प लिया।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वाराणसी/दिनांक 07 सितम्बर, 2026 (सू०वि०) *​21.21 करोड़ से निखरेगी विरासत गलियारों की रंग, 119 पार्कों का 48 करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प* *​सारनाथ व मैदागिन में बनेंगे आधुनिक फूड स्ट्रीट हब, विक्रेताओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं* *ठठेरी गली से काल भैरव मंदिर व गोदौलिया-मैदागिन मार्ग का चमकेगा हेरिटेज लुक* *​*महापौर अशोक कुमार तिवारी, मंडलायुक्त व बीपीसीएल के सीएमडी की मौजूदगी में हस्ताक्षरित हुए एमओयू* वाराणसी । ।