सुसुवाही अंबेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा का हुआ अनावरण
सारनाथ से पधारे भंते श्रेयस्कर एवं पार्षद सुरेश पटेल गुड्डू ने किया माल्यार्पण

वाराणसी। डॉ. बी.आर. अंबेडकर जन जागरण उत्थान समिति सुसुवाही द्वारा सुसुवाही स्थित अंबेडकर पार्क में पार्षद सुरेश पटेल गुड्डू की देखरेख में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। सारनाथ से पधारे भंते श्रेयस्कर ने मूर्ति का अनावरण करते हुए कहा कि बाबा साहब द्वारा बनाए गए संविधान में समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व की भावना निहित है और इसी से देश संचालित हो रहा है, संविधान ने समाज के हर व्यक्ति को समान अधिकार दिया है। उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है क्योंकि इसी दिन बाबा साहब ने द्वितीय गोलमेज सम्मेलन लंदन में दलितों के अधिकारों की मांग पुरजोर तरीके से रखी थी जिसे ब्रिटिश हुकूमत ने अक्षरशः स्वीकार कर लिया था। कार्यक्रम का संयोजन वार्ड 39 के पार्षद सुरेश पटेल उर्फ गुड्डू ने किया। पार्षद ने माल्यार्पण कर कहा कि कुछ माह में जिला प्रशासन द्वारा पार्क का सुंदरीकरण, मूर्ति के ऊपर छतरी तथा कम्युनिटी हॉल में लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी। इस अवसर पर डॉ. एस.के. भारती, महासचिव चंद्रबिंदु प्रकाश, उपाध्यक्ष मंसाराम, सोमारू प्रधान, पूर्व महासचिव आर.के. निगम, डॉ. नरसिंह राम, बांकेलाल, सुभाष कुमार, माता रमाबाई अंबेडकर महिला क्लब की मंजू चौधरी, सरोज कुमारी, अभिलाषा, प्रमिला देवी, लक्ष्मी देवी, सविता अंबेडकर सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। अंत में उपाध्यक्ष सोमारू प्रधान ने सभी का आभार व्यक्त किया।








Users Today : 79
Users Yesterday : 125