विवेकानंद प्रवास स्थल पर शिकागो में दी गई ऐतिहासिक संभाषण को पढकर अधिवक्ताओ ने स्वामीजी को किया याद
खंडहर मे गुंजा स्वामीजी का ऐतिहासिक भाषण
11सितम्बर1893को शिकागो मे दिया था ऐतिहासिक भाषण

आज से 134 साल पहले शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन के दौरान स्वामी विवेकानन्द द्वारा दिया गया ऐतिहासिक संभाषण आज एल टी कॉलेज स्थित गोपाल लाल विला मे गुंजा जहाँ स्वामीजी अपने स्वर्गारोहण 4 महीना पहले लगभग 33 दिन तक प्रवास किए थे
शुक्रवार शाम छह बजे के क़रीब बनारस बार के पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय एडवोकेट व विनोद पाण्डे भैयाजी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का एक जत्था एल टी कॉलेज स्थित गोपाल लाल विला जो अब खंडहर के शक्ल में हैं पहुँचा ।वहाँ दीप जलाये अधिवक्ताओं ने स्वामीजी के तस्वीर को सीने से लगाकर विश्व धर्म सम्मेलन में दिए गये आज ही के दिन भाषण को याद करते हुए उसके अंश अधिवक्ता रणजीत राय द्वारा पढ़ा गया दीपदान कर स्वामीजी की स्मृतियों को ताज़ा किया गया और विवेकानंद प्रवास स्थल संरक्षण समिति के सदस्यों ने यह शपथ लिया की विवेकानन्द प्रवास स्थल को भब्य स्वरुप प्रदान किया जाएगा
कार्यक्रम मे बनारस बार के पुर्व महामंत्री
नित्यानंद राय,विनोद पांडेय भैयाजी, बनारस बार के पुर्व प्रबंध समिति सदस्य मिलिंद श्रीवास्तव,बरनवाल. रंजीत राय. मोहसिन अंसारी. बनारस बार के पुर्व पुसतकालयाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव
आदि प्रमुख थे
बता दे स्वामी विवेकानन्द कई बार काशी आए पहली बार 1887 मेंचौबीसवर्ष की अवस्था में काशी आए थे और गोलघर स्थित दामोदरदास की धर्मशाला में ठहरे थे स्वामी विवेकानंद कुल पाँच बार काशी आए अंतिम बार उन्होंने मृत्यु से चार महीने पुर्व काशी की यात्रा की थी उस दौरान वे काफ़ी बीमार थे और अर्दली बाज़ार स्थित गोपाललाल विला में रुके थे और यहाँ स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किए 14 मार्च 1902 को यहाँ से बहन निवेदिता को पत्र लिखा था पत्र में लिखा कि मुझे साँस लेने में काफ़ी तक़लीफ़ है यहाँ आम अमरूद की बड़े बड़े पेड़ हैं गुलाब का ख़ूबसूरत बग़ीचा है तालाब में सुंदर कमल खिले रहते हैं ये जगह मेरे स्वास्थ्य के लिए उत्तम है यहाँ से कुछ दूरी पर बुद्धु की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ भी है यही से स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद वे बेलूर मठ अंतिम बार पहुँचे और 4 जुलाई 19 02को उनका देहावसान हो गया ।आज गोपाल लाल विला खंडहर मे तब्दील हो गया है








Users Today : 2
Users Yesterday : 74