दूराचार के प्रकरण में भेलूपुर पुलिस असंवेदनशील, महिला पुलिस की गैरमौजूदगी में हुई पीड़िता से पूछताछ
वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के बजरडीहा में मुस्लिम महिला (20) ने शाकिर शेख (21) पर बंधक बनाकर दूराचार कर जबरदस्ती शादी रचाने की आईजीआरएस पर की गयी शिकायत की जांच भेलूपुर पुलिस ने झारखण्ड पुलिस से कराये जाने की प्रस्तुत आख्या से पीड़िता में जबरदस्त रोष व्याप्त है।

आर्थिक रूप से कमजोर पीड़िता का आरोप है कि पड़ोसी शाकिर शेख नौकरी दिलाने का झासा देकर चेन्नई ले गया और वहा पर मारपीट कर बन्धक बनाकर दूराचार किया और पुलिस कार्यवाही से बचने के लिए झारखण्ड में जबरदस्ती नोटरियल शादी रचाया। किसी तरह पीड़िता जान बचाकर वाराणसी पहुंची और आईजीआरएस के माध्यम से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत की जांच के लिए बार-बार पुलिस चौकी बजरडीहा बुलाती रही और महिला पुलिस की गैरमौजूदगी में खुलेआम पुछताछ की जाती रही। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस चौकी में सक्रिय दलालो ने भी पीड़िता से पूछताछ किया। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने गैर सरकारी कागजात के आधार पर आरोपी शाकिर शेख को नाबालिग बताकर उल्टा पीड़िता को पास्को एक्ट में जेल भेजने की धमकी देकर मामला को रफा दफा करने का अनावश्यक दबाव बनाया। उसका आरोप है कि पास्को एक्ट महिला सुरक्षा के लिए बनाया गया है परन्तु पुलिस महिलाओं को ही पास्को एक्ट का धौंस देकर डरा रही है। और आरोपी बेखौफ होकर जान से मारने की धमकी दे रहा है।







Users Today : 24
Users Yesterday : 70