राष्ट्र निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका – विनय पांडेय
राजातालाब। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रांत प्रमुख विनय पांडेय ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका है। हमारे देश के युवा देश के भविष्य हैं और जनसंख्या के सबसे गतिशील खंड का प्रतिनिधित्व करते हैं। भारत जैसे राष्ट्र के विकास में युवाओं और उनके कार्यों का महत्वपूर्ण योगदान है। किसी भी राष्ट्र के निर्माण में युवा वर्ग एक अहम भूमिका निभाता है। युवा शारीरिक और मानसिक रूप से किसी भी कार्य को कुशलतापूर्वक करने में सक्षम होता है और देश को नई दिशा व ऊर्जा दे सकता है। भारत विश्व में सबसे अधिक युवा आबादी वाला देश है,
उनकी शक्ति, साहस और ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में निर्णायक भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा कि युवा देश के कर्णधार होते हैं, देश और समाज का भविष्य उन्हीं पर निर्भर है। आज समाज में एकता, जागरूकता, राष्ट्रीय चेतना, कर्तव्यबोध और नैतिकता में कमी आई है, इस बिखरे समाज को व्यवस्थित करने का दायित्व युवाओं पर ही है। यदि युवा सही मार्ग पर चलें तो भारत को विश्व में सबसे शक्तिशाली बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि चाहे जो हो धर्म तुम्हारा, चाहे जो वादी हो, अगर नहीं जी रहे देश के लिए तो तुम अपराधी हो।








Users Today : 64
Users Yesterday : 100