राजकीय पशुधन परिक्षेत्र शाहंशाहपुर में गंगातीरी गाय ने जन्म दिया जुड़वा बछिया
उत्तर प्रदेश की गंगा तीरी गाय की पहली गाय की नस्ल है

राजातालाब। आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के शाहंशाहपुर स्थित राजकीय पशुधन एवं कृषि परिक्षेत्र में बुधवार को एक गंगातीरी गाय ने दसवीं ब्यात में जुड़वा दो मादा बच्चों को एक साथ जन्म दिया।पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतोष कुमार राव ने बताया कि जच्चा-बच्चा तीनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।पशुधन प्रसार अधिकारी वेद प्रकाश ने बताया कि गंगातीरी नस्ल में जुड़वा बच्चों का जन्म दुर्लभ माना जाता है, वह भी दसवें ब्यात में यह और भी खास है। गंगातीरी गाय पूर्वांचल की प्रसिद्ध दुधारू नस्ल है जो अधिक दुग्ध क्षमता और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए जानी जाती है।प्रहलाद सिंह वेटरनरी फार्मासिस्ट ने बताया कि उत्तर प्रदेश की गंगा तीरी गाय की पहली गाय की नस्ल है। जुड़वा बछियों के जन्म से परिक्षेत्र में खुशी का माहौल है।








Users Today : 53
Users Yesterday : 98