पीएम के जन्मदिवस पर चला स्वच्छता अभियान और पौधरोपण कार्यक्रम

वाराणसी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर पर्यावरण ऋषि अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में बृहद स्वच्छता अभियान, जन जागरूकता रैली और पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मालवीय शिक्षा निकेतन, जेपीएस पब्लिक स्कूल, सृजन सामाजिक विकास न्यास और एनडीआरएफ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव रहे, जिन्होंने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया और बच्चों को संबोधित किया। अध्यक्षता कर रहे सृजन सामाजिक विकास न्यास एवं गंगा हरितिमा अभियान के ब्रांड एंबेसडर अनिल कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सभी को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण की शपथ दिलाई तथा बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ रहने की कामना की। इस दौरान देशभक्ति का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक ललित बहादुर सिंह, निदेशक डॉ. मुकेश जी, मनोज कुमार, श्रीकांत पांडेय, प्राचार्य श्वेता सिंह और एनडीआरएफ के अधिकारी व जवानों ने स्वच्छता अभियान और पौधरोपण में बढ़-चढ़कर भाग लिया।








Users Today : 89
Users Yesterday : 70