प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शिविर में दिव्यांग जनो एवं वरिष्ठ जनों को वितरण हुआ सहायक उपकरण

रोहनिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर समेकित क्षेत्रीय केंद्र (सीआरसी) खुशीपुर में पीएमडीवीके वाराणसी द्वारा एलिम्को कानपुर के सहयोग से सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एडिप योजना के तहत दिव्यांगजनों और वयोश्री योजना के तहत वरिष्ठजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए। लगभग 50 लाभार्थियों को करीब 5 लाख रुपये के उपकरण दिए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीआरसी निदेशक आशीष कुमार झा ने की। उन्होंने सामाजिक अधिकारिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे आत्मनिर्भरता और विकसित भारत 2047 के संकल्प में उपयोगी बताया। अतिथि के रूप में एलिम्को के मैनेजर मार्केटिंग अरुण मिश्रा और डिप्टी मैनेजर ऋषिराज मौजूद रहे। संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर नमो नारायण पाठक ने किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी अंशु शाही, अवनीश सिंह, मोहित कुमार, दिनेश जायसवाल सहित लाभार्थी उपस्थित रहे।








Users Today : 89
Users Yesterday : 70