जाहिद क्रिकेट एकेडमी के अथर्व सिंह का छत्तीसगढ़ अंडर-16 टीम में चयन
गाजीपुर के करंडा ब्लॉक निवासी और जाहिद क्रिकेट एकेडमी के प्रतिभावान खिलाड़ी अथर्व सिंह का चयन छत्तीसगढ़ की अंडर-16 क्रिकेट टीम में हुआ है। अथर्व के चयन से उनके परिवार, कोच, एकेडमी और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
अथर्व सिंह ने जाहिद क्रिकेट एकेडमी में कई वर्षों तक क्रिकेट की बारीकियां सीखीं और कड़ी मेहनत के साथ अपने खेल को निखारा। इसके बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ में रहकर लगातार शानदार प्रदर्शन किया और अपने प्रदर्शन के दम पर अंडर-16 टीम में जगह बनाने में सफल रहे।

अथर्व सिंह एक ऑलराउंडर हैं और बल्लेबाजी तथा गेंदबाजी दोनों में टीम के लिए योगदान देने की क्षमता रखते हैं। उनके चयन को उनकी मेहनत, अनुशासन और लगातार बेहतर प्रदर्शन का परिणाम माना जा रहा है।
अथर्व के पिता बिपिन सिंह रेलवे में कार्यरत हैं। वे स्वयं भी क्रिकेट से जुड़े रहे हैं और रेलवे की ओर से खेल चुके हैं। वे भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के बैचमेट भी रहे हैं।
अथर्व सिंह के छत्तीसगढ़ अंडर-16 टीम में चयन से जाहिद क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों में भी उत्साह है। एकेडमी से जुड़े लोगों ने अथर्व को उनके उज्ज्वल क्रिकेट भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।








Users Today : 74
Users Yesterday : 85