66वें दिन काल भैरव वार्ड पहुंचे नीलकंठ तिवारी, जनसमस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
वाराणसी। पूर्व मंत्री एवं शहर दक्षिणी के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी की ओर से चलाए जा रहे 76 दिवसीय वार्ड प्रवास महाअभियान के तहत मंगलवार को 66वें दिन काल भैरव वार्ड में प्रवास एवं भ्रमण किया गया। अभियान के दौरान डॉ. नीलकंठ तिवारी ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
वार्ड प्रवास के दौरान डॉ. नीलकंठ तिवारी का काफिला जैसे ही गोलघर तिराहे पर पहुंचा, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। लोगों ने अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
इसके बाद काल भैरव चौराहे पर स्थानीय लोगों, दुकानदारों तथा मंदिर के पुजारियों ने भी डॉ. नीलकंठ तिवारी का अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।
स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से जुड़ी समस्या बताते हुए डंपर बॉक्स में लगे कई एमसीबी के जल जाने की शिकायत की। लोगों ने बताया कि एमसीबी खराब होने के कारण क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को लेकर परेशानी हो रही है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डॉ. नीलकंठ तिवारी ने तत्काल बिजली विभाग के जेई को मौके पर बुलाया और समस्या का निरीक्षण कर शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि वार्ड प्रवास का उद्देश्य क्षेत्र की समस्याओं को मौके पर जाकर समझना और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर उनका समाधान कराना है। उन्होंने अधिकारियों से जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
अभियान के दौरान बबलू सेठ, शुभम चौरसिया, साहेबलाल सेठ, रोशन गुजराती पार्षद, दीपक मौर्य, राहुल सिंह, पंकज चतुर्वेदी, मनोज यादव पार्षद, अंकुर मल्होत्रा पार्षद,नलिन नयन मिश्र,सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।








Users Today : 2
Users Yesterday : 73