17.55 लाख की लागत से बनेगी कुंदन नगर कॉलोनी की सड़क, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग करेगा निर्माण
****__*
वाराणसी। काशी के सांसद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि योजना (वर्ष 2025-26) के अंतर्गत आज शिवपुर वार्ड के 3-कुंदन नगर कॉलोनी, शिवपुर में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पूजन-अर्चन के साथ किया।
शिलापट्ट पर अंकित जानकारी के अनुसार यह सड़क सत्येन्द्र गौतम के मकान सं. 16/27 के-63 से लेकर विवेक पाण्डेय के मकान से होते हुए नीतू शुक्ला तक बनाई जाएगी। इसकी स्वीकृत लागत 17.55 लाख रुपये है और कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, प्रखण्ड-वाराणसी है।
इस अवसर पर आयुष मंत्री ने नारियल फोड़कर और कुमकुम-तिलक कर शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया। स्थानीय नागरिकों ने सांसद जी और मंत्री जी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर आयुष मंत्री डॉ. दयालु ने कहा –
“काशी के सांसद के रूप में प्रधानमंत्री मोदी जी का संकल्प है कि काशी की हर गली, हर कॉलोनी चमके। यह सड़क शिवपुर की जनता की लंबे समय से मांग थी। 17.55 लाख की लागत से बनने वाली यह सड़क क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा देगी। मोदी जी की निधि से काशी में विकास की गंगा बह रही है और हम सब मिलकर काशी को आदर्श सांसद क्षेत्र बना रहे हैं।”
इस दौरान मंडल अध्यक्ष विवेक पांडेय, भूपेन्द्र सिंह, अरविन्द सिंह, जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी, नितेश मौर्य , उर्मिला शर्मा, रागिनी यादव, अर्चना सेठ, सूरज सेठ पवन जायसवाल, रिषभ कपूर, पवन पासी, कुलदीप त्रिपाठी, राजकुमार यादव, विकास झा , डॉ राम पांडेय, गौतम, आदि भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी, पार्षद, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में कॉलोनी के नागरिक उपस्थित रहे।








Users Today : 2
Users Yesterday : 73