बरेका में भारतीय भाषा संगोष्ठी-पुस्तक विमर्श का आयोजन

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में महाप्रबंधक आशुतोष पंत के दिशा-निर्देशन एवं मुख्य राजभाषा अधिकारी तथा मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (उत्पादन एवं विपणन) राम जन्म चौबे के नेतृत्व में राजभाषा पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत 23 सितंबर 2026 को भारतीय भाषा संगोष्ठी-पुस्तक विमर्श का आयोजन किया गया। राजभाषा विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस संगोष्ठी में प्रतिभागियों ने विभिन्न भारतीय भाषाओं में अपनी-अपनी पसंद की पुस्तकों पर विचार व्यक्त करते हुए उनके विषय-वस्तु, संदेश एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला। प्रतिभागियों ने पुस्तक-पठन से प्राप्त अपने अनुभवों एवं विचारों को भी साझा किया, जिससे संगोष्ठी ज्ञानवर्धक एवं संवादपरक बन गई। इस अवसर पर उप मुख्य विपणन प्रबंधक अनूप मिश्रा एवं उप वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखा अधिकारी अजय कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संगोष्ठी में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।






Users Today : 9
Users Yesterday : 38