राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में कोरियाई प्रतिनिधियों से निवेश पर की चर्चा

ग्रेटर नोएडा। राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 के शुभारंभ अवसर पर कोरिया से पधारे व्यापारिक प्रतिनिधियों और उद्यमियों से शिष्टाचार भेंट और सार्थक संवाद किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश में निवेश, उद्योग, एमएसएमई क्षेत्र की संभावनाओं तथा व्यापारिक सहयोग के विभिन्न आयामों पर चर्चा हुई। उत्तर प्रदेश सरकार के नेतृत्व में प्रदेश को वैश्विक व्यापार और निवेश का प्रमुख केंद्र बनाने के प्रयासों से अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक समुदाय में विशेष उत्साह और विश्वास दिखाई दे रहा है। यूपीआईटीएस 2026 प्रदेश के उत्पादों, उद्यमिता, नवाचार और औद्योगिक क्षमताओं को वैश्विक मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो लोकल टू ग्लोबल के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।








Users Today : 10
Users Yesterday : 54