स्वच्छता के लिए एकजुट हुआ बरेका, महाप्रबंधक के नेतृत्व में चला सघन स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान
एक दिन, एक घंटा, एक साथ अभियान में महाप्रबंधक सहित सभी विभागाध्यक्षों ने किया श्रमदान

वाराणसी। रेल मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत एक दिन, एक घंटा, एक साथ अभियान के तहत आज प्रातः 8 बजे कारखाना परिसर में व्यापक सघन स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान चलाया गया। अभियान के लिए बरेका में 09 टीमों का गठन किया गया था। टीम-ए को लेखा एवं कार्मिक, टीम-बी को सीएमटी लैब एवं टूल रूम, टीम-सी को सुरक्षा विभाग, टीम-डी को इंजन डिवीजन, टीम-ई को ब्लॉक डिवीजन, टीम-एफ को लोको डिवीजन, टीम-जी को एमएसएस एवं एमएएस, टीम-एच को डिपो एवं क्रय तथा टीम-आई को अनुरक्षण, टीटीसी एवं सिविल इंजीनियरिंग क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई। महाप्रबंधक आशुतोष पंत के नेतृत्व में सभी प्रमुख विभागाध्यक्षों एवं अधिकारियों ने निर्धारित स्थलों पर श्रमदान किया। महाप्रबंधक ने टीम-एफ लोको डिवीजन के साथ स्वयं श्रमदान कर कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सामूहिक जिम्मेदारी है और स्वच्छ कार्यपरिवेश बेहतर कार्यसंस्कृति, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं कार्यक्षमता के लिए जरूरी है। अभियान में प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक आलोक अग्रवाल, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी, प्रमुख मुख्य इंजीनियर राम जन्म, प्रमुख मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील कुमार, महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त देवराज कुमार मौर्य, वित्त सलाहकार अजय श्रीवास्तव, मुख्य विद्युत सर्विस इंजीनियर मनोज कुमार गुप्ता, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर प्रवीण कुमार, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर एसबी पटेल, मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा, मुख्य संरक्षा अधिकारी जितेंद्र अग्रवाल, उप महाप्रबंधक सागर, उप मुख्य संरक्षा अधिकारी पलाश सक्सेना एवं जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार सहित अधिकारियों व कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता की।








Users Today : 143
Users Yesterday : 71