Home » उत्तर प्रदेश » भदोही के कालीन ने दुनिया में बढ़ाया यूपी का मान 10 वर्ष में 2.27 गुना बढ़ा प्रदेश का निर्यात, दो लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा आंकड़ा लखनऊ, 4 अक्टूबर।

भदोही के कालीन ने दुनिया में बढ़ाया यूपी का मान 10 वर्ष में 2.27 गुना बढ़ा प्रदेश का निर्यात, दो लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा आंकड़ा लखनऊ, 4 अक्टूबर।

भदोही के कालीन ने दुनिया में बढ़ाया यूपी का मान

10 वर्ष में 2.27 गुना बढ़ा प्रदेश का निर्यात, दो लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा आंकड़ा

लखनऊ, 4 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के पारंपरिक हुनर को वैश्विक पहचान दिलाने में भदोही के कालीन उद्योग की भूमिका लगातार मजबूत हो रही है। प्रदेश के बढ़ते निर्यात में भदोही के हस्तनिर्मित कालीनों का महत्वपूर्ण योगदान है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर प्रदेश के विकास और भदोही के कालीन उद्योग की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश का पांचवां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य बन चुका है। पिछले 10 वर्षों में प्रदेश का निर्यात लगभग 2.27 गुना बढ़कर दो लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

कारीगरों के हुनर को मिल रहा वैश्विक बाजार

मुख्यमंत्री ने कहा कि भदोही की पहचान यहां के कुशल कारीगरों और उनके हाथों से तैयार होने वाले बेजोड़ कालीनों से है। जिन हाथों ने वर्षों से अपनी कला के माध्यम से भदोही के कालीन को देश-विदेश तक पहुंचाया, उन्हें अब बेहतर बाजार और नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार काम कर रही है। वर्ष 2017 से पहले बुनियादी सुविधाओं और अवसरों के लिए इंतजार करने वाले कारीगरों और उद्यमियों को अब विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

हाथ से तैयार किए जाने वाले भदोही के कालीनों की विदेशों में विशेष मांग है। अपनी गुणवत्ता, डिजाइन, बारीक कारीगरी और पारंपरिक कला के कारण इन कालीनों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अलग पहचान बनाई है। भदोही के कारीगरों का हुनर आज उत्तर प्रदेश की निर्यात क्षमता को मजबूत करने के साथ ही प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को भी दुनिया तक पहुंचा रहा है।

कारपेट एक्सपो में जुटेंगे देश-विदेश के कारोबारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को एशिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय हस्तनिर्मित कालीन व्यापार मेले ‘इंडिया कारपेट एक्सपो’ के स्वर्ण जयंती संस्करण का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वह कालीन उद्योग से जुड़े निर्यातकों, विक्रेताओं, उद्यमियों और अन्य लोगों से संवाद करेंगे। एक्सपो को भदोही के कालीन उद्योग के लिए नए बाजार और कारोबारी अवसरों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य कारीगरों के हुनर को सम्मान, उद्यमियों को कारोबार विस्तार का अवसर और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है। पारंपरिक उद्योगों को आधुनिक बाजार से जोड़कर उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।

तीन विधानसभा क्षेत्रों को 1,340 करोड़ की सौगात

कार्यक्रम के दौरान भदोही, औराई और ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्रों को विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री 1,340 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 112 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ भी प्रदान किया जाएगा।

विरासत और विकास का संगम

मुख्यमंत्री ने कहा कि नए उत्तर प्रदेश में पारंपरिक हुनर और आधुनिक विकास का बेहतर समन्वय किया जा रहा है। भदोही इसका उदाहरण है, जहां पीढ़ियों से चले आ रहे कालीन बुनाई के हुनर को अब वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में काम हो रहा है। कारीगर के हाथ को सम्मान, उद्यम को विस्तार, युवाओं को रोजगार और भदोही को समृद्धि देना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि भदोही की कालीन कला केवल कारोबार का माध्यम नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा और कारीगरों की मेहनत की पहचान भी है। वैश्विक बाजार में इसकी बढ़ती मांग प्रदेश के हुनर की ताकत को दर्शाती है।

Varsha Kesari
Author: Varsha Kesari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

साइबर ठगों पर यूपी पुलिस का डिजिटल प्रहार, रकम फ्रीज कराने में राष्ट्रीय औसत से आगे निकला प्रदेश सितंबर में साइबर ठगी की 34 प्रतिशत धनराशि फ्रीज कराने में मिली सफलता, राष्ट्रीय औसत 31 प्रतिशत; 84 हजार जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को किया गया सतर्क लखनऊ।