Home » उत्तर प्रदेश » निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा, मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग के निर्देश प्रेक्षकों ने कहा- मतदान व मतगणना में पारदर्शिता के साथ सुरक्षा व्यवस्था रहे पुख्ता वाराणसी।

निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा, मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग के निर्देश प्रेक्षकों ने कहा- मतदान व मतगणना में पारदर्शिता के साथ सुरक्षा व्यवस्था रहे पुख्ता वाराणसी।

निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा, मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग के निर्देश

प्रेक्षकों ने कहा- मतदान व मतगणना में पारदर्शिता के साथ सुरक्षा व्यवस्था रहे पुख्ता

वाराणसी। वाराणसी खंड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए गुरुवार को आयुक्त सभागार में निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त स्नातक निर्वाचन के प्रेक्षक जीएस प्रियदर्शी और शिक्षक निर्वाचन के प्रेक्षक प्रांजल यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में मतदान से लेकर मतगणना तक की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

आयुक्त एवं रिटर्निंग आफिसर एस. राजलिंगम ने निर्वाचन की तैयारियों का प्रस्तुतीकरण पीपीटी के माध्यम से किया। प्रेक्षकों ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्वाचन प्रशिक्षण की प्रक्रिया पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट तथा माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति जल्द पूरी कर ली जाए। मतदान और मतगणना में लगाए जाने वाले कार्मिकों का प्रशिक्षण निर्धारित समय पर पूरा कराने के साथ ही पर्याप्त संख्या में कार्मिकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

बैठक में मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं, मतगणना स्थल का चयन, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, पोलिंग पार्टियों का गठन और परिवहन व्यवस्था सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों को पीठासीन अधिकारी, प्रथम मतदान अधिकारी, माइक्रो ऑब्जर्वर, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट तथा यातायात व्यवस्था से जुड़े कार्मिकों का प्रशिक्षण शीघ्र कराने के निर्देश दिए गए। निर्वाचन ड्यूटी में लगाए गए सभी कार्मिकों को समय से ड्यूटी आदेश उपलब्ध कराने को भी कहा गया।

मतगणना परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सीडीओ एवं प्रशिक्षण नोडल अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने रेंडमाइजेशन और प्रशिक्षण के निर्धारित कार्यक्रम की जानकारी प्रेक्षकों को दी। उन्होंने निर्देशित किया कि मतगणना परिसर में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, आवश्यक बैरिकेडिंग और कंट्रोल रूम की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए प्रभावी कम्युनिकेशन प्लान तैयार करने के साथ ही मतदेय स्थलों पर वेबकास्टिंग और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए।

प्रेक्षकों ने वर्चुअल माध्यम से जुड़े सोनभद्र, भदोही, जौनपुर, मिर्जापुर, गाजीपुर, बलिया और चंदौली के जिला निर्वाचन अधिकारियों से जिलेवार तैयारियों की जानकारी ली। अधिकारियों को व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी न रहने देने और निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में डीएम सत्येंद्र कुमार, सहायक रिटर्निंग आफिसर आलोक कुमार वर्मा, एडीएम प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।

Varsha Kesari
Author: Varsha Kesari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *