रामपुर पंचायत भवन पर सेवा ही संकल्प चौपाल आयोजित

राजातालाब।आराजी लाइन ब्लॉक क्षेत्र के रामपुर पंचायत भवन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सेवा ही संकल्प’ और ‘अंत्योदय’ के आह्वान से प्रेरित होकर भव्य चौपाल का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं को सीधे जनता के द्वार तक पहुँचाना और सामाजिक सरोकारों को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ जनसेवक सदानंद सिंह एवं पप्पू पाल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक मुख्यालय से आए प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला, किसान सम्मान निधि, पेंशन सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी और ग्रामीणों की समस्याएँ सुनकर निस्तारण के निर्देश दिए। वक्ताओं ने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचने से ही अंत्योदय साकार होगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।







Users Today : 32
Users Yesterday : 303