इंटरनेशनल हिन्दू स्कूल में विकसित भारत विषयक भाषा उत्सव 13 अक्टूबर, 2026 को होगा

वाराणसी, दिनाक 12 अक्टूबर, 2026 नगरी, लंका स्थित इंटरनेशनल हिन्दू स्कूल में 17वें भाषा उत्सव का आयोजन कल 13 अक्टूबर मंगलवार का होने जा रहा है।
इस बावत आहुत पत्रकारवार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए विद्यालय के अध्यक्ष डॉ सुमन कुमार मिश्र ने बताया कि भाषा उत्सव इस विद्यालय का सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। विद्यालय विगत 16 वर्षों से भाषा उत्सव मना रहा है जिसमें शहर के समस्त सीबीएसई आईसीएसई एवं यूपी बोर्ड के विद्यालयों को विद्यालय आमत्रित करता है और अधिकांश अपनी बेहतरीन प्रत्तुतियों से अपनी शानदार उपस्थिति भी दर्ज कराते हैं। इस बार के भाषा उत्सव का विषय ‘विकसित भारत है।
उन्होंने बताया कि भाषा उत्सव आयोजित करने का उद्देश्य बच्चों में साहित्यिक चेतना, सामाजिक चेतना एवं भाषायी चेतना पिरोना है। हिन्दी, संस्कृत, अंग्रेजी एवं जर्मन में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों में भाषायी प्रेम एवं अन्य भाषाओं एवं भाषियों के प्रति सद्भाव सृजित करना है।
भाषा उत्सव के संदर्भ में बताते हुये उन्होंने कहा कि आज हम देख रहे है कि हर मोड़ पर भाषायी चुनौतिर्थी समाज के सदभाव को खट्टा कर रही हैं. ऐसे में भाषा उत्सव के माध्यम से विद्यालय के बच्चों का यह कार्यक्रम भाषायी सद्भाव को बढ़ावा देने वाली संजीवनी साबित होगी।
भाषा उत्सव के मुख्य अतिथि प्रो० जयशंकर झा, विभागाध्यक्ष, अंग्रेजी विभाग, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय होगें, आगे पत्रकारों को संबोधित करते हुए डॉ० मिश्र ने बताया कि हमारे विद्यालय का उद्देश्य भारतीय मूल्यों को अक्षुण्ण रखते हुए विद्यार्थियों को वैश्विक नागरिक बनाकर विकसित भारत का निर्माण करना है।
पत्रकार वार्ता में प्रबंधक संध्या मिश्रा प्रधानाचार्य संतोष कुमार तिवारी, शैक्षिक सलाहकार जयन्ती सामन्त, एन उप-प्रधानाचार्य गणेश शंकर चतुर्वेदी व हेड मिस्ट्रेस अनुपम श्रीवास्तव भी उपस्थित रही।








Users Today : 19
Users Yesterday : 100