जगतपुर में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
राजातालाब।आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता 2026 के दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने किया तथा समापन सत्र में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य धर्मेन्द्र सिंह एवं संदीप सिंह मिंटू रहे।
प्रतियोगिता का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी सुरेन्द्र यादव द्वारा किया जा रहा है जिसमें प्रबंधक अजय कुमार सिंह और प्रधानाचार्य बिपिन कुमार सिंह का विशेष सहयोग रहा। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में आज विभिन्न खेलों में 1264 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया जिसमें 172 प्रतिभागी विजेता घोषित किए गए। कुल पांच आयु वर्गों में प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं जिसमें 100 मीटर रेस अंडर-11 में महगांव, 11 से 14 वर्ष में हरदत्तपुर, 14 से 18 में रामसिंहपुर, 400 मीटर में अंडर-11 में महगांव, 14 में हरदत्तपुर, 18 में रामसिंहपुर तथा 40 वर्ष से अधिक में प्रतापपुर, वालीबाल में बसंतपुर प्रयागपुर, बैडमिंटन में बसंतपुर भवानीपुर हरदत्तपुर पयागपुर, चिन अप में कचनार बेनीपुर खेवली भवानीपुर, लंबी कूद में कुरौना कचनार रामसिंहपुर बेनीपुर प्रयागपुर, योगासन में हरदत्तपुर सुईचक प्रतापपुर के प्रतिभागियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में चंद्रमणि पांडेय, सुरेन्द्र कुमार सिंह, अरविन्द कुमार सिंह, विवेक कुमार, मनीष कुमार सिंह, राजदेव एवं समस्त नोडल संकुल खेल अनुदेशकों का सहयोग रहा।








Users Today : 102
Users Yesterday : 78