टीएनएस क्रिकेट एकेडमी की अन्नू सोनकर का अंडर-14 स्टेट लेवल क्रिकेट प्रतियोगिता में चयन
वाराणसी। टीएनएस क्रिकेट एकेडमी की प्रतिभाशाली महिला क्रिकेट खिलाड़ी अन्नू सोनकर का अंडर-14 माध्यमिक बोर्ड क्रिकेट प्रतियोगिता के स्टेट लेवल के लिए चयन हुआ है। अन्नू के चयन की खबर मिलते ही उनके गांव नवादा बरही में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और टीएनएस क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों एवं कोचों में उत्साह है।

अन्नू सोनकर दाएं हाथ की तेज गेंदबाज हैं। उनके कोच विवेक ने बताया कि अन्नू एक अच्छी फास्ट बॉलर हैं और उनकी गेंदों में शानदार स्विंग देखने को मिलती है। उनकी मेहनत, लगन और लगातार अभ्यास ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।
एकेडमी के मैनेजर दिलीप सर ने अन्नू को उनके चयन पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एकेडमी को उम्मीद है कि अन्नू आगामी प्रतियोगिता में अपने शानदार प्रदर्शन से अपनी प्रतिभा का परिचय देंगी और भविष्य में भी क्रिकेट के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेंगी।टीएनएस क्रिकेट एकेडमी की अन्नू सोनकर का अंडर-14 स्टेट लेवल क्रिकेट प्रतियोगिता में चयन
वाराणसी। टीएनएस क्रिकेट एकेडमी की प्रतिभाशाली महिला क्रिकेट खिलाड़ी अन्नू सोनकर का अंडर-14 माध्यमिक बोर्ड क्रिकेट प्रतियोगिता के स्टेट लेवल के लिए चयन हुआ है। अन्नू के चयन की खबर मिलते ही उनके गांव नवादा बरही में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और टीएनएस क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों एवं कोचों में उत्साह है।
अन्नू सोनकर दाएं हाथ की तेज गेंदबाज हैं। उनके कोच विवेक ने बताया कि अन्नू एक अच्छी फास्ट बॉलर हैं और उनकी गेंदों में शानदार स्विंग देखने को मिलती है। उनकी मेहनत, लगन और लगातार अभ्यास ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।
एकेडमी के मैनेजर दिलीप सर ने अन्नू को उनके चयन पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एकेडमी को उम्मीद है कि अन्नू आगामी प्रतियोगिता में अपने शानदार प्रदर्शन से अपनी प्रतिभा का परिचय देंगी और भविष्य में भी क्रिकेट के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेंगी।

Users Today : 6
Users Yesterday : 125