प्रयागराज। हाईकोर्ट ऑफ जूडिकेचर एट इलाहाबाद द्वारा 14 अक्टूबर 2026 को नोटिफिकेशन संख्या 2321 से 2356 /Admin. (Services)/2026 जारी किया गया है। इसमें प्रदेश के 36 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय और पीठासीन अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
काशी-पूर्वांचल से जुड़े अहम तबादले –
– भदोही – श्री दिनेश चंद, जिला जज श्रावस्ती से जिला जज भदोही ज्ञानपुर बनाए गए।
– चंदौली – श्री विवेक त्रिपाठी, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय औरैया से जिला जज चंदौली बने।
– प्रयागराज – श्री शेष मणि, जिला जज चित्रकूट से जिला जज प्रयागराज बनाए गए।
– ललितपुर – श्री राजीव कुमार-III, मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल बुलंदशहर से जिला जज ललितपुर बने।
– चित्रकूट – श्री सुनील कुमार-V, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय गोंडा से जिला जज चित्रकूट बने।
पूरी लिस्ट एक नजर में –
नोटिफिकेशन नाम कहां से कहां गए
2321 डॉ. बब्बू सारंग फिरोजाबाद प्रतापगढ़
2322 दिनेश चंद श्रावस्ती भदोही ज्ञानपुर
2323 रवींद्र नाथ दुबे गौतमबुद्धनगर कमर्शियल कोर्ट अध्यक्ष, कमर्शियल टैक्स ट्रिब्यूनल लखनऊ
2324 सतेंद्र कुमार सहारनपुर उन्नाव
2325 इंदर प्रीत सिंह जोश शामली बागपत
2326 सैयद माओज बिन आसिम मुरादाबाद रायबरेली
2327 मनोज कुमार-III बागपत फिरोजाबाद
2328 अमित पाल सिंह रायबरेली मुरादाबाद
2329 मनोज कुमार राय हमीरपुर सहारनपुर
2330 रोहित सिन्हा कानपुर नगर परिवार न्यायालय महोबा
2331 रमेश चंद-I कमर्शियल टैक्स ट्रिब्यूनल लखनऊ श्रावस्ती
2332 शिवा कुमार सिंह लखीमपुर खीरी अध्यक्ष, एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल-III, लखनऊ
2333 राजीव कमल पांडेय प्रतापगढ़ मुजफ्फरनगर
2334 शेष मणि चित्रकूट प्रयागराज
2335 विवेक त्रिपाठी औरैया परिवार न्यायालय चंदौली
2336 से 2356 20 अन्य एडीजे मेरठ, उन्नाव, गोरखपुर, गाजियाबाद आदि मेरठ, उन्नाव, श्रावस्ती, गौतमबुद्धनगर में तैनाती
सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने वर्तमान पद का चार्ज सौंपकर नए पद पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।








Users Today : 35
Users Yesterday : 281