अहमदाबाद विमान दुर्घटना में घायल होने वाला डाक्टर अक्षत जायसवाल भी
शायद अक्षत के मुंह में चम्मच होगी उस वक्त जब कल विमान बी.जे. मेडिकल कॉलेज के मेस की बिल्डिंग से टकराया था। अयोध्या का रहने वाला अक्षत जायसवाल अहमदाबाद के बी.जे.मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरी कर रहा है। एमबीबीएस प्रथम वर्ष का स्टूडेंट है अक्षत। कल अपने साथियों संग अक्षत मेस में लंच कर रहा था कि तभी बहुत तेज़ धमाका हुआ। एयर इंडिया का वो विमान सीधे बी.जे.मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल मेस की बिल्डिंग से आ टकराया। चारों तरफ़ चीख-पुकार मच गई। डर के मारे लोग इधर-उधर भागने लगे। हर तरफ़ आग और धुआं दिखाई दे रहा था।
कुछ देर बाद मेस में मौूजद जिन कुछ लोगों की जान बच गई थी, उन्होंने दूसरों को देखना शुरू किया। अक्षत उन्हें खून से लथपथ, बुरी तरह तड़पता हुआ मिला। खबर है कि अक्षत के सिर व हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। अक्षत जायसवाल अयोध्या के देवकाली इलाके के भीखापुर का रहने वाला है। अहमदाबाद विमान हादसे में अक्षत के घायल होने की खबर से इलाके में ग़म का माहौल पैदा हो गया है। अक्षय की खबर मिलते ही उसके पिता राजेश जायसवाल और कुछ और परिजन रात को ही अहमदाबाद के लिए निकल गए थे।
अक्षत के एक पड़ोसी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अक्षत बहुत अच्छा लड़का है। सबका चहीता है। बहुत होनहार है। अक्षत का इस हादसे का शिकार होना सभी के लिए बहुत दुखदायी खबर है। सभी भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि अक्षत सही हो जाए। वो फिर से पहले जैसा हो जाए और डॉक्टर बनने का अपना ख्वाब पूरा करे। विमान हादसे पर भी सभी ने बहुत दुख जताया है। साथियों हम सब भी मिलकर अयोध्या के अक्षत जायसवाल के लिए दुआएं, प्रार्थनाएं करते हैं। ईश्वर अक्षत को जल्द से जल्द सेहतमंद करें, ताकि अक्षत अपने परिवारजनों के साथ फिर से सुखी जीवन बिताए। #akshatjaiswal #AhemdabadPlaneCrash #planecrash #airindia
