राजातालाब में बाइक सवार उचक्कों ने राहगीर का मोबाइल उड़ाया

राजातालाब। बाइक सवार उचक्कों ने राजातालाब में ओमकार विश्वकर्मा का मोबाइल उड़ा दिया। ओमकार विश्वकर्मा बेनीपुर मिर्जामुराद के रहने वाले हैं और अपनी पत्नी के साथ वापस घर जा रहे थे। राजातालाब पहुंचने के बाद वह किसी से बातचीत करके अपना मोबाइल पैंट के पीछे की जेब में रखे ही थे कि उसी समय पीछे से आए उचक्कों ने एक झटके से मोबाइल निकाल लिया। एक बाइक पर सवार दो उचक्के घटना में शामिल रहे। ओमकार विश्वकर्मा ने उचक्कों का पीछा किया लेकिन वे तेज रफ्तार में मोबाइल लेकर भाग निकले। उन्होंने मोबाइल छिनैती की सूचना राजातालाब थाने पर दी।








Users Today : 311
Users Yesterday : 240