राय साहब बगीचे का रखवाला संदिग्ध हालात में लापता,पांच हरे पेड़ कटे;व्हाट्सएप पर मांगे जा रहे पैसे
वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के पाण्डेयपुर स्थित राय साहब बगीचे का रखवाला छोटू सिंह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है।उसकी गैरमौजूदगी में बगीचे के पांच बड़े हरे पेड़ भी कटवा दिए गए।मामले में मां चौरा नगर कॉलोनी निवासी मोनू सोनकर ने लिखित प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज करने की मांग की है।

प्रार्थना पत्र के मुताबिक,छोटू सिंह बगीचे में ही रहकर रखवाली करता था,लेकिन पिछले कुछ दिनों से उसका कोई पता नहीं है।उसके मोबाइल नंबर भी बंद आ रहे हैं।हैरानी की बात यह है कि फोन बंद होने के बावजूद कुछ लोगों के व्हाट्सएप पर पैसे मांगने के संदेश आ रहे हैं।वहीं,उसकी गैरमौजूदगी में पांच बड़े हरे पेड़ कटवा दिए गए।स्थानीय लोगों ने पुलिस से मामले की जांच कर रखवाले का पता लगाने और पेड़ों की अवैध कटाई के आरोपों पर कार्रवाई की मांग की है।








Users Today : 0
Users Yesterday : 105