बाबतपुर के होटल केजे इंटरनेशनल में डबल मर्डर से सनसनी, युवती की हत्या के बाद युवक ने लगाई फांसी!
केजे इंटरनेशनल होटल के बंद कमरे में मिले युवक-युवती के शव, युवती के गले पर चाकू के निशान, युवक का शव फंदे से लटका मिला; रिश्तेदारी में दोनों के बीच था संबंध, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
वाराणसी। बाबतपुर स्थित केजे इंटरनेशनल होटल में सोमवार को युवक और युवती के शव मिलने से हड़कंप मच गया। होटल के एक कमरे में दोनों के शव मिलने की सूचना पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पहले युवती की चाकू से हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतकों की पहचान जय विकास केसरी (20), निवासी भिखारीपुर, डीएलडब्ल्यू, थाना मंडुवाडीह और प्रिया केसरी (23), निवासी बसनी, थाना बड़ागांव के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नीतू कादयान और अपर पुलिस उपायुक्त नृपेन्द्र ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोनों के परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में होटल के कमरे का दरवाजा खुलवाया गया तो अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए।
कमरे के भीतर युवती का शव मिला, जिसके गले पर चाकू से वार किए जाने के निशान थे। वहीं युवक का शव फंदे से लटका हुआ था। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका जता रही है।
बताया जा रहा है कि दोनों आपस में रिश्तेदार थे। युवक, युवती की बहन का देवर था। हालांकि, इस खौफनाक वारदात के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल कर रही है।
#varanasi #kashi #UPPolice #VaranasiPolice #Babatpur

Users Today : 41
Users Yesterday : 105