होटल मदीन के 1.71 करोड़ रुपये गबन मामले में एचआर कर्मचारी गिरफ्तार, दिल्ली से पकड़ा गया
वाराणसी। कैण्ट थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेजों और धमकी देने के मामले में नामजद आरोपी प्रदीप कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी होटल मदीन में एचआर के पद पर कार्यरत था। उसे दिल्ली के मुखर्जी नगर स्थित सिविल लाइन्स क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रदीप कुमार तिवारी (44), पुत्र भैरव तिवारी, निवासी दासेपुर, अर्चना बिहार कॉलोनी, हरहुआ, थाना बड़ागांव, वाराणसी का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी 21 नवंबर 2026 को शाम करीब 7:05 बजे की गई।
मामले में 30 सितंबर 2026 को होटल मदीन के पैसों के हिसाब में सॉफ्टवेयर समस्या का बहाना बनाकर कूटरचित दस्तावेजों के जरिए करीब 1,71,65,962 रुपये (एक करोड़ 71 लाख 65 हजार 962 रुपये) के गबन और धमकी देने का आरोप लगाया गया था। शिकायत के आधार पर कैण्ट थाने में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस ने गिरफ्तारी ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत की है। आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।







Users Today : 7
Users Yesterday : 34