Home » क्राइम » ट्रक की टक्कर में कार सवार ने चालक व खलासी को बंधक बनाकर पीटा, गोरखपुर ले जाकर छोड़ा

ट्रक की टक्कर में कार सवार ने चालक व खलासी को बंधक बनाकर पीटा, गोरखपुर ले जाकर छोड़ा

ट्रक की टक्कर में कार सवार ने चालक व खलासी को बंधक बनाकर पीटा, गोरखपुर ले जाकर छोड़ा

रोहनिया। राजातालाब थाना क्षेत्र में हाइवे पर एक ट्रक , एक अर्टिगा चार पहिया वाहन को टक्कर मार कर भागने लगे जिसके बाद अर्टिगा चालकों ने पीछा करते हुए रोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनसराय हाइवे पर उक्त ट्रक को ओवरटेक कर ट्रक चालक वकील यादव तथा खलासी रंजीत कुमार से क्षतिग्रस्त वाहन की पूर्ति हेतु पैसे की मांग किया जिस पर पैसा न देने पर उक्त ट्रक चालक को मारपीट कर उसी चार पहिया वाहन में भर कर गोरखपुर ले गए जहां पैसे का आदान-प्रदान हुआ और वहीं पर ले जा कर छोड़ दिए और ट्रक वही खड़ी रही जिसके चालक ने ट्रक मलिक को सूचना दी और वहां से बस पकड़ कर आए तथा ट्रक मलिक भी रोहनिया आया और ट्रक चालक व खलासी तथा ट्रक मालिक रोहनिया थाने पर पहुंचकर एक लिखित तहरीर देकर उक्त चार पहिया वाहन के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। वही मिली तहरीर के आधार पर रोहनिया पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है ।
रोहनिया थाना प्रभारी और राजू सिंह ने बताया कि बंधक जैसी कोई बात नहीं है चालक व खलासी अपनी स्वेक्षा से गाड़ी में बैठे थे और गाड़ी में ही पैसे का लेनदेन हुआ इसके बाद दोनों को गाड़ी से उतार दिया गया कार सवारों से बात करने पर कार सवारों ने पैसे को रिटर्न कर दिया है मिली तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है।

 

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सकलडीहा में डॉ. शंभूनाथ गोंड का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं ने पहनाई फूल-माला भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प सकलडीहा।