July 14, 2025 12:56 am

Home » liveup » अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 : “योगाभ्यास से गूंजा परिसर, योगमय हुआ बरेका”

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 : “योगाभ्यास से गूंजा परिसर, योगमय हुआ बरेका”

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 : “योगाभ्यास से गूंजा परिसर, योगमय हुआ बरेका”

बरेका महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सूर्य सरोवर पर चार सजीव योगमूर्तियाँ लोकार्पित की।

 बरेका में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास | “एक पृथ्वी,एक स्वास्थ्य के लिए योग” की थीम पर अद्वितीय आयोजन

 

वाराणसी।
बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में 21 जून 2025 को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” के संकल्प को समर्पित भव्य एवं दिव्य आयोजन किया गया। बरेका परिसर में प्रातःकाल से ही योग की अनुभूति, अनुशासन और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार देखने को मिला, जब हजारों की संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिवारजन, रेल सुरक्षा बल, सिविल डिफेंस, सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड,भारत स्काउट एंड गाइड एवं सामाजिक संगठनों के सदस्य एक साथ योग सत्र में सम्मिलित हुए।

 

प्रारंभिक क्षणों से ही योगमय बना वातावरण

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 6:00 बजे विशाखापत्तनम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लाइव संबोधन के लिंक के माध्यम से हुई, जिसे उपस्थित योग साधकों ने श्रद्धापूर्वक सुना। इसके पश्चात प्रातः 7:00 बजे से 7:45 बजे तक बरेका के विभिन्न स्थलों पर कॉमन योगा प्रोटोकॉल (Common Yoga Protocol) का अभ्यास किया गया।

 

योग सत्र के प्रमुख स्थल

1. अधिकारी क्लब परिसर

2. प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र

3. बरेका इंटर कॉलेज प्रांगण

4. केंद्रीय खेलकूद मैदान

5. सूर्य सरोवर परिसर

6. कर्मचारी क्लब

7. संस्थान बरेका – शिवांशी फिटनेस ज़ोन

इन सभी स्थलों पर एक साथ हजारों की संख्या में लोगों ने एक लय में योगाभ्यास कर “योग से सहयोग” के मंत्र को आत्मसात किया।

सूर्य सरोवर पर योगमूर्ति स्थापना – दृश्य सौंदर्य और प्रेरणा का संगम

योग दिवस के अवसर पर बरेका महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह द्वारा सूर्य सरोवर परिसर में चार प्रमुख योग आसनों की सजीव मूर्तियाँ –

1. वृक्षासन (Tree Pose)

2. त्रिकोणासन (Triangle Pose)

3. वीरभद्रासन (Warrior Pose)

4. अर्ध चक्रासन (Half Wheel Pose)
5.
– का विधिवत अनावरण किया गया।
मुख्य द्वार से प्रवेश करते ही दाहिनी ओर एक पंक्ति में स्थित ये मूर्तियाँ आगंतुकों को योग के प्रति आकर्षित करती हैं और “हर आसन, हर श्वास – आत्मा और प्रकृति के मिलन की ओर” का संदेश देती हैं।

योगाचार्य और प्रशिक्षकों का विशिष्ट योगदान

अधिकारी क्लब: डॉ. अनीता चौधरी (हर्ष हॉस्पिटल)

प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र: श्री सरोज कुमार सिंह

बरेका इंटर कॉलेज: श्री हाकिम यादव एवं श्री श्रवण यादव (काशी विद्यापीठ)

शिवांशी फिटनेस ज़ोन: श्रीमती बिंदु सिंह

योग सत्र में सूक्ष्म व्यायाम, प्राणायाम, ध्यान और आसनों की विधिपूर्वक जानकारी दी गई।

अधिकारी क्लब में मुख्य आयोजन का नेतृत्व  महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह ने किया। उनके साथ मुख्य रूप से बरेका महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष डॉक्टर हिमा चौहान सिंह, महिला कल्याण संगठन की सदस्याएं,प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक श्री आलोक अग्रवाल,प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर,श्री विवेक शील
प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी प्रशासन श्री लालजी चौधरी एवं श्री जनार्दन सिंह,प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी,डॉ. देवेश कुमार, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री डी. के. मौर्या,उप महाप्रबंधक,श्री अनुज कटियार, जनसंपर्क अधिकारी,श्री राजेश कुमार, संयुक्त सचिव, कर्मचारी परिषद,श्री श्रीकांत यादव , सदस्य श्री अमित कुमार,श्री मनीष कुमार सिंह, श्री नवीन सिन्हा, श्री संतोष कुमार यादव
सहित अन्य अधिकारीगण एवं उनके परिजनों ने भी बढ़-चढ़कर योग अभ्यास सत्र में भाग लिया। इस अवसर पर महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने प्रेरणादायक संदेश देते हुए बताया कि

> “योग हमारे जीवन का ऐसा अमूल्य साधन है जो मानसिक और शारीरिक संतुलन के साथ हमारी कार्यकुशलता को भी बढ़ाता है। स्वस्थ कर्मचारी ही संगठन को नई ऊँचाइयों पर ले जाता है। बरेका का हर रेलकर्मी यदि योग को अपनाए, तो हम लोको निर्माण में नया कीर्तिमान रच सकते हैं।”

अन्य आयोजन
प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र में  सहायक कार्मिक अधिकारी श्री पीयूष मींज,इंटर कॉलेज में प्राचार्य श्री अशोक माहेश्वरी, सहायक कार्मिक अधिकारी मुख्यालय ,श्री मोहम्मद असलम अंसारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्र शामिल हुए।

कार्यक्रम का समग्र संचालन श्री आलोक कुमार पाण्डेय (कनिष्ठ अनुवादक) द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।

संकल्प – “हर दिन योग दिवस, हर व्यक्ति योग युक्त”

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *