कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ पाली सती देवी के मंड स्थापना का चार दिवसीय कार्यक्रम का शुभारम्भ
श्रीनुआ पाली सती भक्त मंडल द्वारा दादी के चार दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ आज बहुत ही धूमधाम से हुआ।

कार्यक्रम के प्रथम दिन दादी की कलश यात्रा भक्तों के द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास से निकाली गई। कार्यक्रम में महिलाएं लाल पीली साड़ी पहने चुनरी ओढ़े एवं सिर पर कलश रखकर यात्रा में सम्मिलित हुई, भजनों की धुन पर दादी को रिजाते हुए कलश यात्रा श्री प्राचीन विघ्न हरण हनुमान मंदिर से श्याम मंदिर लक्सा होते हुए पुनः वापस आई उसके पश्चात भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम लखन लोहिया सीताराम लोहिया विनोद लोहिया नारायण लोहिया मक्खन लोहिया सुशील लोहिया कन्हैया लोहिया अमित लोहिया राघव लोहिया आलोक लोहिया एवं अन्य शामिल रहे






Users Today : 113
Users Yesterday : 52