Home » liveup » जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

राजातालाब।आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के राजातालाब कचनार स्थित अरमान एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित सेंट थॉमस इंग्लिश स्कूल में रविवार को इकबाल अहमद की अध्यक्षता में पूर्व सांसद राजेश मिश्रा के विशेष सहयोग से जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 

प्रतियोगिता में वाराणसी जिले के विभिन्न कई विद्यालयों से आए हुए छात्रों ने प्रतिभाग किया। ग्राम प्रधान मेहंदीगंज प्रतिनिधि शकील अहमद ने प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार शिवम कुमार सिंह को साइकिल,द्वितीय पुरस्कार दीक्षा सिंह को कुर्सी सेट एवं तृतीय पुरस्कार मोहम्मद आरिफ को फर्राटा पंखा सहित विभिन्न विजेता प्रतिभागियों को इनाम देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र पांडेय तथा शेख रज्जब अली तथा धन्यवाद ज्ञापन मोहम्मद नसरुद्दीन ने की। प्रतियोगिता में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल, प्रबंधक सकीना बेगम, चंद्रकांत सेठ, रुस्तम अली, मास्टर मोहम्मद इन्ताज, दीपक सिंह, अखिलेश मास्टर ,मुन्ना भाई, जरीना बानो ,मयंक इलेक्ट्रिकल ,सुदीप गिफ्ट ,मनमोहन,अफरोज शेख, राजू यादव पूर्व प्रधान इत्यादि लोगों का विशेष सहयोग रहा।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली।

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में रिंग रोड के समीप रेलवे क्रॉसिंग के बगल मंगलवार शाम अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी अलीनगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। अज्ञात शव मिलने की खबर क्षेत्र में फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस अब मृतक की पहचान के साथ उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह रेलवे क्रॉसिंग के पास कैसे पहुंचा, इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल, चंदौली स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए प्रयासरत है। पहचान होने के बाद नियमानुसार शव स्वजन को सौंपने की कार्रवाई की जाएगी।