July 14, 2025 4:25 pm

Home » Uncategorized » रामगोपाल के बयान पर जनप्रतिनिधियों में रोष, बोले- नए भारत में जन्म से नहीं, कर्म से होती है पहचान

रामगोपाल के बयान पर जनप्रतिनिधियों में रोष, बोले- नए भारत में जन्म से नहीं, कर्म से होती है पहचान

रामगोपाल के बयान पर जनप्रतिनिधियों में रोष, बोले- नए भारत में जन्म से नहीं, कर्म से होती है पहचान

सभी ने एक स्वर से कहा- पूरे समाज, देश व प्रदेश से माफी मांगें सपा नेता

नए भारत की उड़ान का प्रतीक हैं व्योमिका सिंहः ब्रजेश पाठक

देश के प्रति अच्छी नहीं है सपा की सोचः बेबीरानी मौर्य

आतंकवादियों को जी कहकर पुकारने और मुकदमा हटाने वालों से क्या ही उम्मीद कर सकतेः अनिल राजभर

सपा के डीएनए में भरा है दलित विरोधः लालजी प्रसाद निर्मल

लखनऊ, 15 मईः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव द्वारा विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर आपत्तिजनक टिप्पणी की प्रदेश सरकार के मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों ने घोर निंदा की। भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नए भारत में जन्म से नहीं, कर्म से पहचान होती है। सपा नेता अपने बयान के लिए पूरे समाज, देश व प्रदेश से माफी मांगें। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि व्योमिका सिंह का अपमान हर भारतीय बेटी का अपमान है।

 

भारत की गौरव, महिला सशक्तिकरण व नए भारत के उड़ान की प्रतीक हैं व्योमिका सिंह
विंग कमांडर व्योमिका सिंह का अपमान हर भारतीय और भारतीय बेटी का अपमान है। व्योमिका सिंह केवल नाम नहीं, बल्कि भारत की गौरव, महिला सशक्तिकरण व नए भारत के उड़ान की प्रतीक हैं। जाति के आधार पर वीरांगना का अपमान कर समाजवादी पार्टी ने अपनी नीच मानसिकता व महिला विरोध की सोच को उजागर किया है। रामगोपाल यादव का बयान शर्मनाक, निंदनीय व भारतीय वायुसेना के हर जवान का अपमान है। नए भारत में जन्म से नहीं, कर्म से पहचान होती है। जाति के आधार पर लोगों को बांटना समाजवादी पार्टी का पुराना शगल रहा है। विंग कमांडर व्योमिका सिंह को जाति के आधार पर नीचा दिखाने की कोशिश पूरे दलित समाज की प्रतिभा, परिश्रम व सम्मान पर हमला है। रामगोपाल यादव का बयान पीडीए की उस विकृत सोच का पर्दाफाश है, जो दलितों का सम्मान नहीं करता, उन्हें सिर्फ वोटबैंक मानता है। हिंदुस्तान दलितों का अपमान स्वीकार नहीं करेगा। सपा को पूरे समाज, देश व प्रदेश से माफी मांगनी चाहिए।

देश के प्रति सपा की सोच अच्छी नहीं
वीरांगना सोफिया कुरैशी व व्योमिका सिंह ने युद्ध को ब्रीफ कर भारत को गौरव का अनुभव कराया है। रामगोपाल यादव के बयान की घोर निंदा करती हूं। समाजवादी पार्टी कभी भीमराव आंबेडकर की फोटो से खिलवाड़ करती है तो कभी जाति के साथ खिलवाड़ करती है। देश के प्रति इनकी सोच अच्छी नहीं है। यह देश को जाति-धर्म में बांटना चाहते हैं। यह सिर्फ राजनीतिक रोटी सेकते हैं। सपा के लोग जान लें कि दलित समाज की बेटी भी वीरांगना हो सकती है, जो सरहद पर जाकर लड़ भी सकती है और देश का मान-सम्मान भी बढ़ा सकती है। ऐसी बेटी के लिए कहे गए शब्द घोर निंदनीय हैं।

 

बेबीरानी मौर्य, कैबिनेट मंत्री

आतंकवादियों को जी कहकर पुकारने वालों से क्या ही उम्मीद कर सकते
सपा नेता का बयान प्रमाणित करता है कि इनके मन और जेहन में दलितों के प्रति नफरत भरी हुई है। व्योमिका सिंह मां भारती की बहादुर बेटी हैं। वह महिला सशक्तिकरण व सम्मान का प्रतीक हैं। मां भारती की दो बहादुर बेटियों ने ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई को देश के सामने रखा। भारतीय सेना ने प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देश का गौरव बढ़ाते हुए पुरुषार्थ को प्रमाणित किया है। सपा को यह बात पच नहीं रही है। आतंकवादियों को जी कहकर पुकारने और मुकदमा हटाने वालों से क्या ही उम्मीद की जा सकती है। व्योमिका सिंह का सम्मान पूरे देश व दुनिया में है। सभी जानते हैं कि आसमां की तरफ थूकने वालों का हश्र क्या होता है। जनता सेना का मनोबल व सम्मान बढ़ाने के लिए तिरंगा यात्रा में शामिल हो रही है। दलितों के प्रति सपा की यह नफरत पहली बार नहीं दिखी है। दलितों का विरोध और अपमान सपा के डीएनए में है।
अनिल राजभर, कैबिनेट मंत्री

दलितों का सम्मान नहीं करता, बल्कि उन्हें वोटबैंक मानता है सपा नेता का बयान
रामगोपाल यादव का बयान पीडीए की उस विकृत सोच का पर्दाफाश है, जो दलितों को सम्मान नहीं करता, बल्कि उन्हें सिर्फ वोटबैंक मानता है। सपा के डीएनए में दलित विरोध भरा है। कभी मंदिरों से दलितों को रोका गया तो कभी स्कूलों में पीटा गया। अब भारतीय वायुसेना की अधिकारी पर जातीय हमला किया गया है। दलितों का यह अपमाान देश सहने वाला नहीं है। देश इसका जवाब देगा।
लालजी प्रसाद निर्मल, विधान परिषद सद

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *