February 11, 2026 8:59 pm

Home » liveup » गर्दे एकादश की जीत में पंकज का बहुमुखी प्रदर्शन

गर्दे एकादश की जीत में पंकज का बहुमुखी प्रदर्शन

गर्दे एकादश की जीत में पंकज का बहुमुखी प्रदर्शन
38वीं कनिष्कदेव गोरावाला स्मृति मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता
वाराणसी, 26 दिसम्बर। मैन आफ द मैच पंकज चौबे के हरफनमौला प्रदर्शन (14 रन देकर एक विकेट एवं 36 रन) की मदद से गर्दे एकादश ने लालजी एकादश को चार विकेट से हराकर 38वीं कनिष्कदेव गोरावाला स्मृति मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार जीत दर्ज की।


सुबह टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लालजी एकादश ने 20 ओवरों में 6 विकेट पर 114 रन बनाए। चंद्रप्रकाश ने नाबाद 30 रन बनाए। अजीत ने 20 और देवेश ने 14 रनों का अंशदान किया। अभिषेक मिश्रा, संतोष सिंह, रबीश श्रीवास्तव, पंकज चौबे और आशीष शुक्ला को एक-एक सफलता हाथ लगी।
जवाब में खेलने गर्दे एकादश ने 16.5 ओवरों में 6 विकेट खोकर जी के लिए जरूरी 115 रन बना लिए पंकज चौबे ने 46 गेंद पर चार चौके की मदद से 36 रन बनाए वरुण ने दो चौकों की मदद से 14 रन बनाए। अभिषेक मिश्रा 12 रन बनाकर नाबाद लौटे। श्रीमान अतिरिक्त का 38 रनों का योगदान रहा। प्रारम्भ में मुख्य अतिथि समाजसेवी अवधेश पाठक ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।  मैच में अम्पायरिंग मनोहर तथा कृष्णा ने की। शनिवार को पूर्वाह्न 10ः30 बजे यहां पराड़कर एकादश का सामना ईश्वरदेव मिश्र एकादश से होगा।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *