February 22, 2026 6:32 am

Home » liveup » जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी: जिलाधिकारी

जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी: जिलाधिकारी

जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी: जिलाधिकारी

अधिकारियों शिकायतों का निस्तारण संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर करे: डीएम सत्येंद्र कुमार

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत कुल 05 लाभार्थियों को प्रति लाभार्थी 05 लाख रुपए की सहायता प्रदान की

वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में सदर तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों ने राजस्व, पुलिस, विकास, चकरोड, सड़क, नाली, खडंजे एवं पेंशन एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्रस्तुत कीं। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

 

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 168 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें 102 राजस्व विभाग, 23 पुलिस विभाग, 26 विकास विभाग तथा अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें शामिल रहीं। प्राप्त शिकायताओं में से 17 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया जबकि शेष मामलों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक प्रकरण की समीक्षा की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शिकायतों का निस्तारण संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत कुल 05 लाभार्थियों को प्रति लाभार्थी 05 लाख रूपये की सहायता प्रदान की गयी है।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *