March 7, 2026 1:48 pm

Home » Uncategorized » ईरान के सर्वोच्च नेता के निधन के समाचार पर शोक, शांति बनाए रखने की अपील

ईरान के सर्वोच्च नेता के निधन के समाचार पर शोक, शांति बनाए रखने की अपील

ईरान के सर्वोच्च नेता के निधन के समाचार पर शोक, शांति बनाए रखने की अपील
— शशांक शेखर त्रिपाठी
वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी, विधि प्रकोष्ठ, काशी क्षेत्र के संयोजक एवं बनारस बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशांक शेखर त्रिपाठी ने ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता Ayatollah Ali Khamenei के निधन के संबंध में प्राप्त समाचारों पर गहरा शोक व्यक्त किया है।


शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी वैश्विक धार्मिक व्यक्तित्व के निधन का समाचार मानवता के लिए संवेदनशील क्षण होता है। उन्होंने भारत के शिया समुदाय से अपील की कि वे शांतिपूर्वक एवं मर्यादित तरीके से अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट करें।
उन्होंने कहा कि भारत का प्रत्येक नागरिक इस संवेदनशील समय में उनके साथ खड़ा है। भारतीय समाज की परंपरा सहअस्तित्व, संवेदनशीलता और सामाजिक सौहार्द की रही है, जिसे बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
राष्ट्रीय शोक घोषित किए जाने के प्रश्न पर उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केंद्र सरकार का नीतिगत एवं कूटनीतिक विषय है। उन्होंने उल्लेख किया कि पूर्व में Ebrahim Raisi के निधन पर भारत सरकार ने एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया था, क्योंकि वह निर्वाचित राष्ट्रपति पद पर आसीन थे और राजनयिक प्रोटोकॉल के अंतर्गत राष्ट्राध्यक्ष स्तर की श्रेणी में आते थे।
शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा कि भारत की विदेश नीति सदैव संवैधानिक मूल्यों, कूटनीतिक परिपक्वता और धर्मनिरपेक्ष सिद्धांतों पर आधारित रही है। ऐसे विषयों को राजनीतिक दृष्टि से देखने के बजाय सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *