March 8, 2026 6:50 am

Home » liveup » शहरी सीएचसी दुर्गाकुंड में चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन में सफलता

शहरी सीएचसी दुर्गाकुंड में चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन में सफलता

शहरी सीएचसी दुर्गाकुंड में चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन में सफलता
वाराणसी, 07 मार्च 2026
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गाकुंड में चिकित्सकों की टीम ने एक जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देकर 75 वर्षीय समद (बिहार निवासी) को नई जिंदगी दी। इसकी जानकारी ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ प्रवीण कुमार ने दी।

 

समद सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। किसी ऑटो से टक्कर लगने के कारण उनके दोनों पैरों की हड्डियाँ फ्रैक्चर हो गई थीं। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें पहले बीएचयू अस्पताल पहुँचाया, जहाँ जाँच के दौरान उन्हें हेपेटाइटिस-बी पॉज़िटिव पाया गया। इस कारण उन्हें आगे के उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। इसके बाद समद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गाकुंड में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉ. प्रवीण कुमार और उनकी टीम ने विस्तृत परीक्षण व आवश्यक जाँच के बाद उनका सफल ऑपरेशन किया। दोनों पैरों में फ्रैक्चर होने और मरीज के हेपेटाइटिस-बी पॉज़िटिव होने के कारण यह सर्जरी चिकित्सकीय रूप से अत्यंत चुनौतीपूर्ण थी, लेकिन चिकित्सकों की दक्षता और टीमवर्क से ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा किया गया।
ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति संतोषजनक है और वे धीरे-धीरे अपने पैरों पर खड़े होने लगे हैं।

 


इस सफलता पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश प्रसाद ने चिकित्सकों की टीम की सराहना करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में जटिल उपचार उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि दुर्गाकुंड सीएचसी के चिकित्सकों ने समर्पण और कुशलता के साथ चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन कर यह साबित किया है कि जनपद के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर और सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *