March 9, 2026 7:04 pm

Home » देश » काशी गुजराती समाजके होली मिलन कार्यक्रम में दिखा मिनी भारत की झलक, तारक मेहता के उल्टा चश्मा के कलाकारों ने लोगों को ठहाके लगाने को किया मजबूर

काशी गुजराती समाजके होली मिलन कार्यक्रम में दिखा मिनी भारत की झलक, तारक मेहता के उल्टा चश्मा के कलाकारों ने लोगों को ठहाके लगाने को किया मजबूर

काशी गुजराती समाजके होली मिलन कार्यक्रम में दिखा मिनी भारत की झलक, तारक मेहता के उल्टा चश्मा के कलाकारों ने लोगों को ठहाके लगाने को किया मजबूर 

 

मिनी भारत के नाम से विख्यात काशी  में होली के अवसर पर दिखाई गुजरात की झलक तारक मेहता के उल्टा चश्मा के कलाकारों ने लोगों को हंसने के लिए मजबूर कर दिया मौका था काशी गुजराती समाज द्वारा होली मिलन समारोह का इस अवसर पर काशी गुजराती समाज पदाधिकारी ने काशी के जनप्रतिनिधियों के साथ काशी (बनारस) के मिनी भारत को चरितार्थ किया एक तरफ काशी प्रमुख  लोग  बनारसी अंदाज में ठंडाई का आनंद ले रहे थे गुजराती समाज के लोग गरबा के गीतों पर जमकर हर हर महादेव का नारा लगा रहे थे तो वही बॉलीवुड के स्टार नितिन देसाई गुजराती में हास्य व्यंग के माध्यम से लोगों को ठहाके लगाने के लिए मजबूर कर रहे थे काशी गुजराती समाज की तरफ से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि   ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम कलाकारों संग रंगों में सराबोर हुआ काशी गुजराती समाज का होली मिलन समारोह

वाराणसी काशी गुजराती समाज की ओर से शनिवार को होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। रंग, उमंग और पारंपरिक उत्साह से भरे इस आयोजन में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत पुष्पवर्षा, गुलाल और पारंपरिक आतिथ्य के साथ किया गया। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और गले मिलकर आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध टीवी शो “तारक मेहता का उलटा चश्मा” से जुड़े कलाकारों की मौजूदगी ने समारोह को और भी खास बना दिया।

समारोह स्थल पर होली के गीतों और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच पूरा वातावरण उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। कई लोग पारंपरिक गुजराती परिधानों में दिखाई दिए। महिलाओं ने रंग-बिरंगी साड़ियों और चनिया-चोली में तथा पुरुषों ने कुर्ता-पायजामा व पारंपरिक वेशभूषा में कार्यक्रम में भाग लेकर आयोजन की शोभा बढ़ाई। अतिथियों का स्वागत गुजिया, ठंडाई और अन्य पारंपरिक व्यंजनों के साथ किया गया, जिससे होली का उत्साह और भी बढ़ गया।

हास्य कलाकार नितिनभाई देसाई ने अपनी हास्य प्रस्तुति से उपस्थित लोगों को खूब गुदगुदाया। उनके संवाद और चुटीले अंदाज पर कार्यक्रम में मौजूद लोग देर तक ठहाके लगाते रहे।

वहीं बॉलीवुड अभिनेता एवं हास्य कलाकार वर्षा देसाई और उनके साथी कलाकारों ने हास्य साहित्य, संवाद और नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से मंच पर होली के रंग बिखेर दिए। उनकी प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मनोरंजन और उल्लास का माहौल बना दिया।

समारोह में गुजरात सरकार से जुड़े कुछ अधिकारी भी विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने काशी में बसे गुजराती समाज की सांस्कृतिक एकजुटता और परंपराओं को सहेजने के प्रयासों की सराहना की।
वहीं पूर्व विधायक जगदीश भाई पटेल (अहमदाबाद) को विशेष अतिथि सम्मान रहे। साथ ही जगदीश शाह, हरिदास परिख, विजय शंकर मेहता, चुन्नी लाल पटेल, अरुण आशर का विशेष सम्मान किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम में घनश्याम भाई, लोकेश गुप्ता, आलोक पारिख, कमलेश भाई पटेल, योगेश भाई पटेल अंशुमान भाई शाह की भी उपस्थिति रही।

सभागार में काशी गुजराती समाज के अंतर्गत 19 अन्य समाज के मंत्री एवं अध्यछ गण भी पधारे थे। नवीन दस नगर, उपेंद्र कृष्ण नागर, मुकेश जैन, जगदीश भाई पटेल,  आर्यन ठाकर,  शैलेंद्र शाह,  किशन नागर भगवान दास अढ़तिया,  सुधानशु यागनिक, गिरधर दास पारिख,  रमेश भाई,  प्रभु दास लाड , विजय भाई शाह  भइयो भईया ,महेन्द्र भाई दवे, प्रदीप खण्डवाला इन सभी लोगों की उपस्थित ने कार्यक्रम की रौनक को और बढ़ा दिया।

कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने कहा कि होली मिलन जैसे आयोजन समाज को एक सूत्र में बांधने का काम करते हैं। रंग, संगीत, मिठास और हास्य से सजे इस समारोह में देर तक उत्सव का माहौल बना रहा और सभी ने मिलकर प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश दिया।

समग्र कार्यक्रम का आयोजन काशी गुजराती समाज वाराणसी एवं गुजरात सरकार के NRG फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया। एनआरजी फाउंडेशन गुजराती गुजरात के बाहर विश्व भर में फैले हुए हैं उनको अपनी संस्कृति और परंपराओं के साथ निरंतर सम्मिलित रखने के लिए विविध प्रवृत्तियों का आयोजन करता है।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *