अर्को धाम द्वारा वाराणसी में नई शाखा की स्थापना आध्यात्म, शिक्षा एवं सेवा का समन्वित केंद्र बनेगा
वाराणसी, भारत – समाज के आध्यात्मिक, शैक्षिक और स्वास्थ्य विकास के उद्देश्य से अर्का धाम द्वारा वाराणसी में एक नई शाखा की स्थापना की घोषणा की गई है। यह शाखा भारतीय संस्कृति, वैदिक परंपरा और समग्र मानव कल्याण को समर्पित एक बहुआयामी केंद्र के रूप में विकसित की जाएगी।
इस प्रस्तावित अर्का धाम वाराणसी परिसर में अनेक महत्वपूर्ण संस्थान स्थापित किए जाएंगे, जिनमें प्रमुख रूप से गुरुकुल विद्यालय, आयुर्वेदिक अस्पताल, गौशाला, ध्यान एवं योग केंद्र, अतिथि गृह होटल तथा आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए विशेष परिसर शामिल होंगे।
इस पहल का उद्देश्य प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक आवश्यकताओं के साथ जोड़ते हुए समाज को संस्कारयुक्त शिक्षा, प्राकृतिक चिकित्सा, आध्यात्मिक साधना और गोसेवा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सशक्त बनाना है। गुरुकुल प्रणाली के माध्यम से विद्यार्थियों को वैदिक शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक विषयों का भी समन्वित ज्ञान प्रदान किया जाएगा। वहीं आयुर्वेदिक अस्पताल प्राकृतिक उपचार पद्धतियों द्वारा जनसामान्य को स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध कराएगा।
गौशाला के माध्यम से गौसंवर्धन एवं जैविक कृषि को बढ़ावा दिया जाएगा, जबकि ध्यान केंद्र लोगों को मानसिक शांति, योग एवं आध्यात्मिक उन्नति के लिए एक पवित्र वातावरण प्रदान करेगा। साथ ही आने वाले श्रद्धालुओं एवं अतिथियों की सुविधा के लिए एक सुसज्जित अतिथि गृह होटल का भी निर्माण किया जाएगा।
अर्का धाम का यह आध्यात्म, सेवा और संस्कृति के समन्वय का एक अद्वितीय उदाहरण बनेगा, जो वाराणसी की पवित्र भूमि पर समाज के विभिन्न वर्गों के लिए प्रेरणा और कल्याण का केंद्र सिद्ध होगा।
अर्का धाम के प्रतिनिधियों के अनुसार, यह परियोजना आने वाले समय में क्षेत्र के आध्यात्मिक पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को भी नई दिशा प्रदान करेगी तथा स्थानीय समुदाय के लिए रोजगार और सेवा के अवसर भी उत्पन्न करेगी।
अर्का धाम सभी समाजसेवियों, विद्वानों, भक्तों और जनसामान्य से इस पुण्य कार्य में सहयोग और सहभागिता का आह्वान करता है, ताकि वाराणसी में एक आदर्श आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र की स्थापना का यह संकल्प सफल हो सके।








Users Today : 53
Users Yesterday : 60