Home » उत्तर प्रदेश » हर हाल में मई तक पूरा करें मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का निर्माणः मुख्यमंत्री

हर हाल में मई तक पूरा करें मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का निर्माणः मुख्यमंत्री

हर हाल में मई तक पूरा करें मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का निर्माणः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर में मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का किया स्थलीय निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन एजेंसी को गुणवत्ता और समय से काम पूरा करने का दिया सख्त निर्देश

विश्वविद्यालय प्रांगण में रोपा मौलिश्री का पौधा, राजकीय मेडिकल कॉलेज का भी निरीक्षण किया सीएम योगी ने

 

बलरामपुर, 11 मार्च। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने निर्माण एजेंसी को हर हाल में मई 2026 तक निर्माण पूरा करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में इसमें विलंब बर्दाश्त नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के कुलपति से कार्य प्रगति पर पूरी जानकारी भी प्राप्त की। इसके अलावा सीएम योगी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज का भी निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले विश्वविद्यालय प्रांगण में मौलिश्री का पौधा लगाया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के मॉडल पर प्रेजेंटेशन को देखा। सीएम योगी ने कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह से कहा कि कार्य समयसीमा के अंदर हो, इसकी नियमित निगरानी भी सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्माण एजेंसी को मई तक काम पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि गुणवत्ता हर हाल में सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इसमें लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने एकेडमिक बिल्डिंग, थियेटर क्लास, लैब समेत समूचे विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक पल्टूराम, एमएलसी साकेत मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, जिलाधिकारी विपिन जैन, कुलसचिव परमानंद सिंह, परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

तिरंगे के रंग में रंगा लोहता, मंत्री अनिल राजभर बोले—युवा शक्ति से मजबूत हो रहा राष्ट्रप्रेम रामलीला मैदान से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में युवाओं ने दिखाया उत्साह वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वाराणसी के लोहता क्षेत्र में देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। रामलीला मैदान से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, छात्रों और स्थानीय लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा। तिरंगा यात्रा में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर युवाओं में उत्साह मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ और ‘तिरंगा यात्रा’ के आह्वान को देश के नौजवान, युवा और छात्र पूरी ऊर्जा के साथ सार्थक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के कोने-कोने में तिरंगा यात्रा और राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों में देश के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना मजबूत हो रही है। देशभक्ति के माहौल से नई ऊर्जा अनिल राजभर ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रभक्ति से जुड़े अभियानों के चलते पूरे देश में राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत वातावरण बना है। तिरंगा यात्रा में युवाओं की भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि नई पीढ़ी देश के गौरव और सम्मान को लेकर बेहद जागरूक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाल किले की प्राचीर से युवाओं को दिए जा रहे संदेश और देश के विकास की दिशा ने युवा शक्ति में नई ऊर्जा पैदा की है। आज देश का युवा आगे बढ़कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार है। तिरंगे के साथ गूंजे देशभक्ति के नारे रामलीला मैदान से निकली तिरंगा यात्रा के दौरान युवाओं और लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया। मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से देश की प्रगति, एकता और विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित इस तिरंगा यात्रा ने लोहता क्षेत्र में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। युवाओं के उत्साह और हाथों में लहराते तिरंगे ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।