Home » liveup » 15 एवं 16 मार्च को काशी में होगा मातृ समागम

15 एवं 16 मार्च को काशी में होगा मातृ समागम

15 एवं 16 मार्च को काशी में होगा मातृ समागम
********
विश्वमांगल्य सभा काशी प्रांत का प्रथम प्रांतीय अधिवेशन 15-16 मार्च को होगा आयोजित

 


********
वाराणसी 13 मार्च –:
भारतीय संस्कृति के सनातन मूल्यों एवं मातृशक्ति के जागरण तथा सामाजिक सांस्कृतिक पुनर्जागरण के उद्देश्य से कार्यरत विश्वमांगल्य सभा,काशी प्रांत का प्रथम अधिवेशन 15 एवं 16 मार्च को महमूरगंज स्थित श्रृंगेरी मठ में आयोजित किया जाएगा।
उपर्युक्त जानकारी विश्वमांगल्य सभा काशी प्रांत की अध्यक्ष आनंद प्रभा ने आज महमूरगंज स्थित निवेदिता स्कूल में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि विश्वमांगल्य सभा भारतीय समाज में भारतीय जीवनदृष्टि संस्कारपरक पारिवारिक व्यवस्था तथा मातृशक्ति के संगठन और सशक्तिकरण के लिए सतत कार्य कर रही है।

इस अधिवेशन में काशी प्रांत के विभिन्न जनपदों से आई कार्यकर्ता बहनों,शिक्षाविदों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता रहेगी। कहा कि दो दिवसीय इस अधिवेशन के प्रथम दिन 15 मार्च को उद्घाटन सत्र,वैचारिक संगोष्ठी तथा संगठनात्मक बैठकों का आयोजन होगा,जिसमें मातृशक्ति की भूमिका,सांस्कृतिक जागरण तथा संगठन की भावी कार्ययोजना पर विचार विमर्श किया जाएगा। अधिवेशन के दूसरे दिन 16 मार्च को प्रातः नौ बजे महमूरगंज स्थित शिवाजी पार्क से श्रृंगेरी मठ तक भव्य नगर परिक्रमा निकाली जाएगी। इस नगर परिक्रमा में संगठन की कार्यकर्ता बहनों द्वारा भारत की सांस्कृतिक परंपराओं को दर्शाती आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। साथ ही लाठी एवं तलवार संचालन का प्रदर्शन भी किया जाएगा। जो नारी की शक्ति,साहस और आत्मरक्षा की परंपरा का प्रतीक होगा।
कार्यक्रम के प्रथम दिन बतौर मुख्य अतिथि विंध्याचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफ़ेसर शोभा गौर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय तिब्बती संस्थान की रजिस्ट्रार डॉ सुनीता चंद्रा शामिल होंगी।
कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री मालिनी अवस्थी रहेंगी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता एकनाथ पीठ के पीठाधीश्वर जितेंद्रानंद जी महाराज करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर विहारी लाल शर्मा का उद्बोधन होगा एवं विश्वमांगल्य सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेख़्ता ताई खंडेलवाल की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।
इनकी रही उपस्थिति
*******
धर्मशिक्षा प्रांत संयोजिका सुनीति शुक्ला,काशी प्रांत सचिव किरन गोरे,प्रांत संयोजिका भारती मिश्रा,संपर्क प्रमुख डॉ शारदा सिंह,सह संयोजिका कामना राय आदि मुख्य रुप से उपस्थित थी।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली।

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में रिंग रोड के समीप रेलवे क्रॉसिंग के बगल मंगलवार शाम अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी अलीनगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। अज्ञात शव मिलने की खबर क्षेत्र में फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस अब मृतक की पहचान के साथ उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह रेलवे क्रॉसिंग के पास कैसे पहुंचा, इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल, चंदौली स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए प्रयासरत है। पहचान होने के बाद नियमानुसार शव स्वजन को सौंपने की कार्रवाई की जाएगी।