March 20, 2026 3:41 am

Home » उत्तर प्रदेश » कचहरी में पुलिस कमिश्नर का ताबड़तोड़ एक्शन: बिना नंबर प्लेट गाड़ियों पर सख्ती, सड़क पर खड़ी गाड़ियों को लेकर सख्त निर्देश

कचहरी में पुलिस कमिश्नर का ताबड़तोड़ एक्शन: बिना नंबर प्लेट गाड़ियों पर सख्ती, सड़क पर खड़ी गाड़ियों को लेकर सख्त निर्देश

कचहरी में पुलिस कमिश्नर का ताबड़तोड़ एक्शन: बिना नंबर प्लेट गाड़ियों पर सख्ती, सड़क पर खड़ी गाड़ियों को लेकर सख्त निर्देश

वाराणसी। शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और अवैध रूप से खड़ी गाड़ियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने आज कचहरी परिसर में औचक निरीक्षण कर हड़कंप मचा दिया। निरीक्षण के दौरान बिना नंबर प्लेट खड़ी गाड़ियों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

 

पुलिस कमिश्नर ने साफ तौर पर कहा कि बिना नंबर प्लेट या नियमों का उल्लंघन करने वाली गाड़ियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे वाहनों को चिन्हित कर तत्काल चालान और आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इसके साथ ही नगर निगम के टेंडर धारकों को भी सख्त हिदायत दी गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रीन पट्टी के बाहर यदि कोई गाड़ी खड़ी पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त रखने पर विशेष जोर दिया गया।

इस दौरान डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार, एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा, एसीपी कैंट अपूर्व पांडे, थाना प्रभारी कैंट शिवाकांत मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी और जवान मौके पर मौजूद रहे।
पुलिस कमिश्नर की इस कार्रवाई से लापरवाही बरतने वालों में हड़कंप मच गया है, वहीं आम जनता ने इस पहल को सराहनीय बताया है।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *