March 26, 2026 10:42 am

Home » उत्तर प्रदेश » नगर आयुक्त का वरुणापार जोन कार्यालय का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

नगर आयुक्त का वरुणापार जोन कार्यालय का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

नगर आयुक्त का वरुणापार जोन कार्यालय का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

वाराणसी, 24 मार्च 2026 नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल द्वारा आज वरुणापार जोन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की कार्यप्रणाली, नागरिक सुविधाओं एवं विभिन्न पटल पर संचालित कार्यों का गहन अवलोकन किया गया।

 


नगर आयुक्त ने पटल सहायकों के कार्यों की समीक्षा करते हुए नामांतरण, पीला कार्ड जारी करने की प्रक्रिया तथा डिमांड एवं असेसमेंट रजिस्टर/अभिलेखों, जन्म मृत्यु पंजीयन आदि कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी कार्यों को पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से संपादित किए जाने के निर्देश दिए, जिससे नागरिकों को त्वरित एवं बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
निरीक्षण के क्रम में टैक्स कलेक्शन कंप्यूटर कक्ष का भी जायजा लिया गया। इस दौरान उपस्थित करदाताओं से संवाद कर भवन कर जमा करने में आ रही सुविधाओं की जानकारी ली गई। नागरिकों द्वारा किसी प्रकार की समस्या न होने पर संतोष व्यक्त किया गया।
नगर आयुक्त ने कार्यालय परिसर में अनावश्यक रूप से पड़े स्क्रैप सामग्री को तत्काल हटाने के निर्देश जोनल अधिकारी को दिए, ताकि परिसर स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बना रहे।
जन्म-मृत्यु पंजीकरण पटल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी आवेदन 15 दिनों से अधिक लंबित न रहे। यदि किसी कारणवश आवेदन लंबित हो, तो उसका नियमानुसार त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
साथ ही, सभी कर्मचारियों को अपने-अपने पटल पर कार्य करते समय अनिवार्य रूप से पहचान पत्र धारण करने के निर्देश दिए गए, जिससे आम नागरिकों को संबंधित कर्मचारी तक पहुंचने में सुविधा हो तथा उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित हो सके।
नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम की प्राथमिकता नागरिकों को सुगम, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करना है, और इस दिशा में नियमित निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग जारी रहेगी।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *