March 26, 2026 10:48 am

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » 26 व 27 मार्च को खुले रहेंगे टैक्स कलेक्शन सेंटर

26 व 27 मार्च को खुले रहेंगे टैक्स कलेक्शन सेंटर

26 व 27 मार्च को खुले रहेंगे टैक्स कलेक्शन सेंटर

वाराणसी : नगर निगम की ओर से जलकर पर सरचार्ज माफी की अवधि 31 मार्च को समाप्त हो रही है। वित्तीय वर्ष के अंतिम माह को देखते हुए निगम 26 व 27 मार्च को (महाष्टमी एवं महानवमी) पर्व पर, सार्वजनिक अवकाश में टैक्स विभाग खोलने का निर्णय लिया गया है ।

 

इन छुट्टियों में भी निगम मुख्यालय और समस्त जोनल कार्यालयों में गृहकर, जलकर व सीवरकर जमा किया जा सकता है । आगामी 31 मार्च तक सभी जोनल कार्यालयों पर स्थित टैक्स कलेक्शन सेंटर और संबंधित कार्यालय शाम 7:00 बजे तक खोलने का निर्णय लिया है। समय सीमा समाप्त होने के बाद अगले वित्तीय वर्ष (2026-27) में पिछले सभी ब्याज जोड़कर वसूली की जाएगी और डिफाल्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित होगी। इसके अतिरिक्त करेत्तर मदों जैसे दुकानों के किराए और लाइसेंस शुल्क के भुगतान में देरी होने पर नगर निगम ने बेहद सख्त कदम उठाया है, जिसके तहत मूल धनराशि पर सीधा 50 प्रतिशत विलंब शुल्क लगाया जाएगा। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने भवन स्वनमियों से अंतिम समय की भागदौड़ और भारी जुर्माने से बचने के लिए तत्काल अपने करों का भुगतान करने की अपील की है। वर्तमान में भवन स्वामियों के पास जलकर के सरचार्ज में छूट पाने का यह आखिरी सुनहरा मौका है। नागरिक घर बैठे निगम की आधिकारिक वेबसाइट www.nnvns.org.in पर ऑनलाइन माध्यम से भुगतान कर सकते हैं या फिर जोनल कार्यालयों के काउंटरों पर जाकर ऑफलाइन टैक्स जमा कर सकते हैं।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *