March 28, 2026 9:51 pm

Home » Uncategorized » गोपी राधा स्कूल में शक्ति स्वरूपा 108 कन्याओं पूजन अर्चन किया गया

गोपी राधा स्कूल में शक्ति स्वरूपा 108 कन्याओं पूजन अर्चन किया गया

 

 


वाराणसी, रवींद्रपुरी स्थित गोपी राधा प्राइमरी स्कूल एवं बालिका इंटर कॉलेज के प्रांगण में गुरुवार को वासंतिक नवरात्र की अष्टमी पर्व पर 108 गौरी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया गया। इसमें कक्षा एलकेजी से कक्षा पांच तक की कन्याओं का पूजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य सानिध्य प्रख्यात ज्योतिर्विद व संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय, बीएचयू के पूर्व संकाय प्रमुख प्रो चंद्रमौली उपाध्याय का रहा। उन्होंने एवं विद्यालय के प्रबंधक डा. मनोज कुमार शाह व निदेशिका डा. शालिनी शाह ने विधि विधान से कन्याओं की पूजा व अर्चना की, कार्यक्रम में सभी कन्याओं के पैर पखारे गए, श्रृंगार किया गया तथा फल, प्रसाद एवं दक्षिणा स्वरूप भेंट प्रदान की गई। इस अवसर पर अनेक सामाजसेवी, जन प्रतिनिधियों ने भी देवी स्वरूप कन्याओं की पूजा व आरती की।

कन्याओं का पूजन करने वाले अत्यंत हर्षित एवं संवेदनषील रहे। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा माता के भजन की प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर देवी स्वरूपा सभी कन्याएं हर्षित एवं प्रसन्न थीं। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या नीति जायसवाल, उप निदेशिका स्मृति साह, सहायक निर्देशिका सलोनी शाह, उप प्रबंधक डॉ अभिनव भट्ट, विद्यालय समन्वयक रत्नेश गोविंद सहित सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं, कर्मचारियों ने भी कन्याओं का मंगल तिलक व मौली बांधकर वंदन किया। इसी के साथ कन्या पूजन कार्यक्रम हेतु कई सम्मानित व गणमान्य अतिथि तथा अभिभावकगण भी उपस्थित थे।

 

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *