March 28, 2026 8:06 pm

Home » उत्तर प्रदेश » रोहनिया विधायक ने वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों को वितरण किया सहायक उपकरण

रोहनिया विधायक ने वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों को वितरण किया सहायक उपकरण

रोहनिया विधायक ने वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों को वितरण किया सहायक उपकरण

 

मिर्जामुराद। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग वाराणसी एवं सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के सौजन्य से मेहंदीगंज मड़ई गांव में

 


शुक्रवार को चन्द्रावती एजुकेशनल विशेष विद्यालय एवं मानसिक मंदित आश्रय गृह व सह प्रशिक्षण केन्द्र हरसोस, वाराणसी और मालती एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट लोहराडीह, कपसेठी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल तथा विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल एवं सीआरसी डायरेक्टर आशीष झा व प्रभारी समन्वयक रमेश लोक समिति के संयोजक नंदलाल मास्टर द्वारा संयुक्त रूप से वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर ,मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल, छड़ी, कमोड कुर्सी, कुशन कमोड,व्हीलचेयर, गले का बेल्ट ,घुटना का बेल्ट, कमर बेल्ट आदि सहायक उपकरण वितरण किया गया।

 

सहायक उपकरण पाकर वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांग जनों का चेहरा खिल उठा। रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने सरकार द्वारा दिव्यांग जनों हेतु दी जा रही सुविधाओं व योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी भगवान की पूजा के बराबर है।कार्यक्रम का संचालन एवं स्वागत अरविंद कुमार सिंह प्रबंध निदेशक ने की।कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान हाजरा शकील ,मुकेश पटेल, मोहम्मद अकरम अली, तेज बहादुर पटेल, अजय पटेल, श्याम बली पटेल, विनोद पटेल, गुलाब वर्मा, मास्टर रुस्तम इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *